Etawah News: नवागंतुक पीसीएस ट्रेनी अधिकारी ऋतुप्रिया ने बीडीओ का पदभार ग्रहण किया।

PicsArt_05-09-01.46.44
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर नवागंतुक पीसीएस ट्रेनी अधिकारी ऋतुप्रिया ने यहां बीडीओ का पदभार ग्रहण कर लिया है। काफी समय से बीडीओ के पद का प्रभार एनआरएलएम के उपायुक्त पर था।
यहां विकासखंड स्थित कार्यालय पर पदभार ग्रहण करते ही बीडीओ ऋतुप्रिया ने विकासखंड के सभी स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और ब्लॉक सभागार में पंचायत सचिवों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने प्रत्येक पंचायत में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर तत्काल सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं को प्रदान की गई कोविड किट वे आवश्यक रूप से कोविड संक्रमितों तक पहुंचाएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। वे यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंचीं और अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार सहित मेडिकल स्टाफ से कोविड जांच एवं वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी हासिल की।
नवागंतुक बीडीओ ऋतुप्रिया ने महलई और नगला भगत गांव का भी दौरा किया और यहां बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों की स्थिति को देखा तथा कार्यक्षेत्र में लगी आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बातचीत की और सावधानी के साथ कोविड के प्रति जागरूकता फैलाने संक्रमितों को चिन्हित करने व उनकी संभव मदद के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ प्रशासक सुरेश सैनी, एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव सोनम कुशवाहा इत्यादि मौजूद रहे।

Trending News