Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : इटावा में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मोहर्रम

जनवाद टाइम्स 30 August 2020
IMG-20200830-WA0021
Share News
       

रिषीपाल सिंह इटावा। दस मोहर्रम योमे आशूरा पर हजरत इमाम हुसैन एवं शहीदाने कर्बला की याद में बनाए जाने वाले ताजिए आलम ,जुल्फिकार व सजेरी को विभिन्न इमाम बारगाहो व इमामबाडो में रखकर लॉकडाउन की परिधि का पालन करते हुए जियारत की गई ।मोहर्रम के अवसर पर प्रतिदिन कुरआनख्वानी का आयोजन किया गया ।

हजरत इमाम हुसैन के मानने वालों ने अपनी बस्तियों मैं जिक्रे शहादतेंन व मजलिसो का आयोजन कर जगह-जगह लंगर (भोज) का भी आयोजन किया गया और लंगर को घर-घर जाकर वितरण जन समुदाय को वितरित किया गया। इमामबाडो में ही हर मोहर्रम की एक तारीख से लेकर दस मोहर्रम तक कुरानख्वानी के साथ तबर्रुक पर नजर व फातहा का नजराना पेश किया गया।

कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करते हुए इमामबारगाहो व इमामबाड़ों पर ही सारे मोहर्रम के कार्यक्रम संपन्न हुए, ताजिएदारो, अलम के उठाने वालों तथा जुल्फिकार के जुलूस निकालने वालों ने परंपरागत तरीके से अखाड़ों के खलीफाओ व उस्तादों का सादगी से इस्तकबाल करते हुए उनका धन्यवाद दिया।भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की कामना की स्थानीय वॉइस ख्वाजा स्थित कर्बला के मैदान में ताजियों सजेरी व अलम जुल्फिकार पर जो फूलों की हार मालाएं आदि सामग्री चढ़ाई गई, उसका अहतराम करते हुए उन्हें सुपुर्द खाक कर दिया गया ।

मो. आमीन भाई ने कहा कि दस मुहर्रम के बाद भी जो जिक्र सहादतेन मजलिस व लंगर के आयोजन मोहर्रम माह में आयोजित होते हैं उनको भी लॉक डाउन का पालन करते हुए शांति पूर्वक तरीके से संपन्न किए जाएंगे, खादिम अब्बास व मो. आमीन भाई ने मोहर्रम पर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ताजिएदारो, अलम, सजेरी व जुल्फिकार के जुलूस उठाने वालों को जो हिदायत दी थी उन्होंने उसका बख़ूबी पालन करके जिला प्रशासन का सहयोग किया और मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

Post navigation

Previous: Etawah News : बिलंदा रजवाह (बम्बा) में कई महीनों से पानी न आने से मजबूर किसान बैठेगे भूख हड़ताल पर
Next: Vaishali :कुशहर में 308 लोगों की हुई एंटीजन जांच में तीन निकले पॉजिटिव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.