Etawah News : बसरेहर ब्लॉक के ग्राम राहिन में बने मॉडल पार्क का हुआ लोकार्पण

Etawah News
Share News

दिलीप कुमार इटावा। प्रत्येक ब्लॉक में एक मॉडल पार्क बनाए जाने की योजना के तहत बसरेहर ब्लॉक के ग्राम राहिन में बनाए गए मॉडल पार्क का लोकार्पण कर दिया गया है। इस पार्क में हरियाली के साथ ही योग से लेकर खेलकूद तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्राकृतिक माहौल देने का प्रयास किया गया है।

Etawah News

जिलाधिकारी श्री जे. बी. सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी राजा आर गणपति ने इस पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने निश्चित समय में पार्क बनाए जाने के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की। इस पार्क में जिम की सुविधा उपलब्ध है, योगा की व्यवस्था है तथा खेलकूद के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से मन को शांति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।

Etawah News

इस अवसर पर जिलाधिकारी जे बी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आर राजा गणपति, भाजपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे भईया जी, एवं समस्त कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे ।

Etawah News

जिले के हर ब्लॉक में एक मॉडल पार्क बनाए जाने की योजना चल रही है। जिसके तहत अलग-अलग ब्लॉकों में पार्क बनाए जा रहे हैं। यह काफी लंबा चौड़ा पार्क है। यहां स्वच्छता और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्क में ऐसी व्यवस्था की गई हैं जिससे बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी पार्क में आ सकें।

Trending News