Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : जन अधिकार पार्टी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में एकत्र होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

जनवाद टाइम्स 21 September 2020
Etawah News
Share News
       

महेश कुमार इटावा: जन अधिकार पार्टी नके आज जिला कचहरी में एकत्र होकर बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था ,महंगाई , आरक्षण में छेड़छाड़ सरकारी कंपनियों को औने पौने दाम पर बेचने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

Etawah News

प्रदेश में चारों तरफ हर रोज हत्या , लूट ,बलात्कार और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं जिसमें से तमाम घटनाओं को सरकार के समक्ष रखा है किंतु ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण बिल्कुल खत्म हो गया है चारों तरफ त्राहि-त्राहि मचा हुआ है किसानों की समस्या अलग। किंतु कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में किसान के पास खाद क्रय करने की क्षमता नहीं है। डीजल पेट्रोल की कीमतें अलग आसमान छू रही है। किसानों के बच्चों की ड्रेस, फीस आदि की व्यवस्था नहीं है संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रहा है किंतु सरकार कुछ भी सुनने, समझने ,मानने और अवांछित तथ्यों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

इस सम्बन्ध में जन अधिकार पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी किया गया और ज्ञापन के माध्यम से महामहिम को भी भेजा जा रहा है किन्तु शासन /प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है एक स्वस्थ लोक तंत्र में जनता की आवाज की इस प्रकार की अनदेखी अच्छी नहीं है।

★प्रमुख मांगे

पिछड़ों दलितों, अल्पसंख्यकों की हत्याओं एवम् उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए।

पेट्रोल -डीजल की बढ़ी कीमतों तत्काल वापस लिया जाए।

मजदूरों को व्यवस्थित होने के लिए उन्हें कम से कम 15000/रुपए एक मुश्त दिए जाएं और 7500/रुपए अगले एक वर्ष तक प्रतिमाह दिए जाएं।

किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराते हुए सिंचाई व्यवस्था मुक्त किया जाए।

अन्य वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्र वृति प्रदान की जाए। पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था एक समान किया जाए और बेरोजगार नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य दिलाना सुनिश्चित किया जाए।छोटे व मझले किसानों , व्यापारियों के कर्ज एवम् बिजली के बिल माफ किए जाएं।

अन्न प्रथा को (आवारा पशुओं) बन्द किया जाए जिससे किसानों की फ़सल हो सके। उसकी मेहनत बेकार न जाए और उसके बच्चे का भरण पोषण हो सके।

किसानों के गन्ने का मूल्य का भुगतान तत्काल किया जाए।

Post navigation

Previous: IPL 2020: कोहली और वॉर्नर की टीमो में आज होगी पहला मैच जीतने की होड़, जाने क्या होगी रणनीति
Next: Agra News : बाह में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.