बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

IMG-20260728-WA0048
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान घायल हुए दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के समर्थन एवं घटना के विरोध में मंगलवार को राजापाकर सहित पूरे बिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। अधिकारियों ने काला बिल्ला धारण कर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

IMG 20260728 WA0048 1

राजापाकर प्रखंड कार्यालय में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने काला बिल्ला लगाकर अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो बीडीओ के साथ हुई हिंसा की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अधिकारियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती हैं।

वहीं, ग्रामीण विकास सेवा संघ के अध्यक्ष एवं जंदाहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे बिहार के बीडीओ काला बिल्ला लगाकर छपरा हिंसा में घायल दोनों अधिकारियों के प्रति एकजुटता व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं तथा कई बार संवेदनशील परिस्थितियों में भी उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि ड्यूटी के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वे बिना किसी भय के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

Trending News