Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0037
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चम्पारण।

पश्चिमी चम्पारण जिले के नरकटियागंज शहर में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना शहर के पोखरा चौक स्थित पोखरा के समीप की बताई जा रही है।

IMG 20260728 WA0036

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड, जमुनिया गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय वह पोखरा चौक स्थित एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान उसे गोली लग गई, जो उसकी जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी।

IMG 20260728 WA0035

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और घायल युवक से पूछताछ की। घायल ने पुलिस को बताया कि पोखरा चौक निवासी ‘सोल्जर’ नामक व्यक्ति ने उस पर गोली चलाई। उसने यह भी कहा कि गोली चलाने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया और घटना अचानक हुई। हालांकि घायल यह नहीं बता सका कि किस हथियार से गोली चलाई गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग
Next: बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.