Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: निजी विद्यालय न खुलने पर प्रबंधक एसोसिएशन ने दी चुनाव वहिष्कार की चेतावनी

जनवाद टाइम्स इटावा 4 February 2022
Etawah News: Managers Association warns of boycotting elections for non-opening of private schools

Etawah News: Managers Association warns of boycotting elections for non-opening of private schools

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: विकास खंड जसवंतनगर के निजी विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन ने एक बैठक कर यह फैसला लिया कि यदि छ: फरवरी से उनके विद्यालय नहीं खोले जाएंगे तो वे लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय यहां नगर में कोठी कैस्त स्थित ब्राइटेंड पब्लिक स्कूल में दोपहर के समय आयोजित हुई एसोसिएशन की एक बैठक के दौरान लिया गया। निजी विद्यालय प्रबंधकों का कहना था कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि 6 फरवरी से विद्यालय खोले जाएंगे लेकिन इस संबंध में उन्हें अब तक कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है।

यदि ऐसा शासनादेश जारी हुआ है तो उसका सम्मान करेंगे यदि नहीं हुआ तो वह मिलकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे और चुनाव के लिए प्रशासन को अपने वाहन भी नहीं देंगे क्योंकि कुछ समय विद्यालय खुलने के बाद करीब तीन माह से उनके विद्यालय बंद हैं उन सब की हालत दयनीय बनी हुई है। अब उनके पास न तो ड्राइवर हैं ना कंडक्टर हैं तमाम वाहनों के बीमा और फिटनेस भी नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष व राम जानकी विद्या मंदिर के प्रबंधक अभिषेक शुक्ला, ब्राइटेंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह धनगर, एस डी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक रामानंद चौहान, राधा गोविंद स्कूल के प्रबंधक संजेश यादव, शांति देवी स्कूल के प्रबंधक प्रतीक यादव, मदर्स प्राइड एकेडमी के प्रबंधक दीपक सिंह यादव, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक रतन सिंह शाक्य, राम चंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्याम बाबू, देवी शारदा स्कूल के प्रबंधक प्रमोद यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: आजमगढ़ न्यूज :  काशी गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड का हुआ शुभारंभ
Next: Etawah News: होर्डिंग्स लगा आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 17 होर्डिंग्स की अनुमति

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.