Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: होर्डिंग्स लगा आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 17 होर्डिंग्स की अनुमति

जनवाद टाइम्स इटावा 4 February 2022
Etawah News: Hoardings flouting the code of conduct, 17 hoardings allowed by the returning officer

Etawah News: Hoardings flouting the code of conduct, 17 hoardings allowed by the returning officer

Share News
       

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर में उड़ी आचार संहिता की धज्जियां मनमाने तरीके से पूरे नगर में लगे हुए हैं पार्टी विशेष के तमाम होर्डिंग्स, अधिकारी बने हुए हैं अंजान, जसवंतनगर में जगह जगह विभिन्न क्षेत्रो पर लगी होर्डिंग। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद तहसील जसवंतनगर के मुख्यालय गेट, हाईवे व कचौरा बाईपास पर लगे पार्टी विशेष के तमाम होर्डिंग्स से अधिकारी अनजान बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगाई गई आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग कमर कसे हुए है, जबकि दूसरी ओर यहां खुलेआम एक पार्टी विशेष के बड़े-बड़े होर्डिंग तहसील मुख्यालय के गेट से शुरू होकर हाईवे पर कई जगह तथा कचौरा बाईपास के शुरू व आखिर में नहर पुल के निकट मतदाताओं को लुभाने के लिए लगाए गए हैं।

आदर्श आचार संहिता के अनुसार मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह के लगाए गए होर्डिंग्स हटाए जाने थे। इसके बावजूद यह होर्डिंग्स अब तक क्यों लगे हुए हैं? यह स्थानीय प्रशासन पर एक सवालिया निशान है। इस बारे में एक स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई और अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। बाद में अपने अधीनस्थों से जानकारी प्राप्त करने की बात कही है।

क्षेत्रीय लेखपाल मनीष दुबे ने रिटर्निंग ऑफिसर का हवाला दिया

नगर क्षेत्र में लगे एक पार्टी के होर्डिंग्स के मामले में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 17 होर्डिंग्स की अनुमति होने की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल मनीष दुबे ने दी है। उन्होंने देर शाम इस आशय की सूचना देते हुए बताया कि सिर्फ 17 विभिन्न स्थानों पर रिटर्निंग ऑफिसर की अनुमति से उस पार्टी के द्वारा होर्डिंग लगवाए गए हैं। जिनमें सराय भूपत फाटक, मलाजनी, मलाजनी चौराहा, छिमारा रोड, बस स्टैंड चौराहा, सैफई रोड, नहर का पुल, नहर पुल मैन मार्केट, लुधुपुरा चौराहा, सेंट पीटर्स स्कूल के सामने, ब्लॉक के सामने, नगर पालिका की दीवार शामिल हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: निजी विद्यालय न खुलने पर प्रबंधक एसोसिएशन ने दी चुनाव वहिष्कार की चेतावनी
Next: Etawah News: पान कुवर इंटरनेशनल स्कूल में युवा सम्मेलन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.