Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: LPG पम्प पर लूट की घटना का खुलासा अंतर्जनपदीय 03 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड में लूट के माल एवं अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 29 December 2020
FB_IMG_1609257821967
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में LPG पम्प पर हुई लूट का मात्र 48 घंटे में अनावरण करते हुए 03 शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड में लूट के माल व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 25/26.12.2020 की रात्रि को यूपी 112 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत LPG पम्प पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटपाट करने की सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांचपडताल की गई । जांचोपरांत वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 677/20 धारा 392 बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उक्त लूट की घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर एंव प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को प्रकरण के जल्द से जल्द अनावरण हेतु निर्देशित किया गया जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा टीम गठित कर लूट की घटना के अनावरण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 28/29.12.2020 की रात्रि को गठित टीम द्वारा टी0टी0 तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 25/26.12.2020 की रात्रि में शहर क्षेत्र में LPG पम्प से हुई लूट से संबंधित अभियुक्त लूट का सामान लेकर बेचने के लिए भिंड की तरफ जा रहे है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा टी0टी0 तिराहे पर अधिक सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी लॉयन सफारी की तरफ से एक नीले रंग की स्कूटी आती हुई दिखाई दी जिस पर 03 लोग सवार थे, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर उक्त स्कूटी को रोकने का इशारा किया गया तो उक्त तीनों स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर स्कूटी को ग्वालियर बाईपास रोड से वाइसख्वाजा रोड पर मोडकर बैरियर के पास स्कूटी को छोडकर झाडियों में छिप गये । पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को चारों तरफ से घेर लिया गया अपने आप को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, पुलिस टीम द्वारा विवेकपूर्ण तरीके से घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पम्प पर की गई लूट से संबंधित सामान एवं अवैध असलहा बरामद किये गये । पुलिस टीम द्वारा लूट के संबंध में अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि अभियुक्त सुनील के द्वारा पम्प के सामने चाय की दुकान लगाकर पम्प की रेकी की गई रेकी के बाद हम लोगों ने योजनावद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सुनील राजपूत पुत्र स्व0 अशोक निवासी ग्राम बादरीपूठ थाना बसरेहर इटावा
2. विशाल राजपूत पुत्र स्व0 अशोक निवासी ग्राम बादरीपूठ थाना बसरेहर इटावा
3. सुघल बाबू पुत्र स्व0 अनिल कुमार निवासी ग्राम हरिसिंहपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी

Post navigation

Previous: Etawah News: थाना सहसों पुलिस द्वारा चंबल पुल से नदी में कूदी महिला को पानी में उतरकर निकालकर बचाया गया
Next: Etawah News: अवैध असलहा सहित एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260627-WA0005
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: लच्छीपुरा कर्बला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये, अखाड़ों ने दिखाए जौहर

जनवाद टाइम्स 27 June 2026
IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: लच्छीपुरा कर्बला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये, अखाड़ों ने दिखाए जौहर
  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.