Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा की गई

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2021
IMG-20210726-WA0127
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: सावन के पहले सोमवार को नगर में स्थित शिवालयों में बम बम भोले, हर हर मदेव की गूंज गूंजी और श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। वहीं कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की।

हिंदू धर्म में सावन मास के साथ ही सोमवार का भी विशेष महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। नगर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा शिव मंदिर हैं जिनमे सुबह से ही श्रद्धालु बेल पत्र, पुष्प धतूरा, दुग्ध चढ़ाने पहुंचने लगे थे और कर्पूर गौरम करुणावतारं की गूंज के बीच पूजा अर्चना होने लगी थी। व्रत धारी शिव भक्त नगर के प्रमुख मंदिरों, रामेश्वरम मंदिर, नागेश्वर मंदिर कैस्थ में तो सुबह 5 बजे ही पूजा करते देखे गए।

अन्य शिव मंदिरों रेलवे फाटक शिवालय, रामसीता मंदिर रेलमंडी, तालाब मंदिर शिवालय, पड़ाव मंडी शिवालय, नागेश्वसर मंदिर कोठी कैस्थ, रामेश्वरम शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर, गुलाब बाड़ी शिवालय, रामसीता मंदिर कटरा पुख्ता, चूड़ामन मंदिर, शाला अहीर टोला शिवालय, ब्रह्मदेव भूत प्रेत मंदिर अहीर टोला, फूलमती शिवमंदिर, केवल मठ, बिलैया मठ, नूनहाई शिवमंदिर, अमरनाथ शिव मंदिर लुधपुरा, ओम शांति शिव विश्वविद्यालय मंदिर में भीड़ दोपहर तक पूजा अर्चना करने वालों की जुटी थी। सर्वाधिक भीड़ बिलैया मठ, रामेश्वरम मंदिर, तालाब शिव मंदिर पर देखी गयी। पड़ाव मंडी के शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का फूलों का श्रृंगार भक्तों ने किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj news :जिलाधिकारी ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित किये जाने के दिये निर्देश
Next: Bihar news कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र साधन है वैक्सीन : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.