Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिमी चंपारण। बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी पुट्टू मिश्रा रामनगर के फुलकौल इलाके में एक जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बैठक में गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब दो राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पुट्टू मिश्रा को रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपराधिक इतिहास रहा लंबा

पुलिस के अनुसार पुट्टू मिश्रा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे कई मामलों में आरोपी रहा और लंबे समय तक जेल में बंद रहा था। जानकारी के मुताबिक, उसे पूर्व में मुंबई से गिरफ्तार कर बेतिया लाया गया था।

पुलिस जांच में जुटी

बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना स्थल से पुलिस ने खोखा कारतूस भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में इस हत्या को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि अभी तक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। रामनगर SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Post navigation

Previous: Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
Next: Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.