Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पेट्रोल पंप के मैनेजर पर धारदार हथियार से प्रहार कर की लूटपाट

जनवाद टाइम्स 24 May 2021
IMG_20210524_212340
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा/भरथना: डीजल पम्प के मैनेजर व उसके चाचा सहित तीन लोगों पर ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से प्रहार कर घायल किया। पीड़ित चाचा भतीजे ने थाने पहुंचकर तीन नामजद समेत अन्य कई अज्ञात साथियों के खिलाफ आफिस क्षतिग्रस्त करने व 21 हजार 300 रुपये छीन कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला खरगजीत (भोली) निवासी राजवीर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर स्थित पक्के ताल बरीपुरा गांव नजदीक मेरा व मेरे दामाद जितेंद्र यादव की पार्टनरशिप में श्री कृष्णा फिलिंग डीजल पंप संचालित है, जिस पर मेरा भतीजा बॉबी यादव मैनेजर है। रविवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे एक व्यक्ति डीजल डलवाने आया, जिस पर भतीजे बॉबी ने पंप पर तैनात कर्मचारी से डीजल डालने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया।

इसी दौरान पंप के सामने रहने वाले दो नामजदों के उनके लड़को सहित 5 अन्य लोगो ने आकर तैनात कर्मचारी की रजामंदी से गाली गलौज करना शुरू कर दिया, जिस पर भतीजा ने फ़ोन से मुझे बुलाया। मेरे पहुचने से पहले ही मैनेजर आफिस के शीशे क्षतिग्रस्त कर उसमें घुसकर रखा केस लगभग 21 हजार 300 रुपये छीन लिए और मुझे व भतीजे बॉबी सहित पुत्र सौरभ पर ईंट पत्थर व धारदार हथियारों से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर है।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News: कोविड19 टीकाकरण एवम् अपराध/कानून व्यवस्था संबंधित समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
Next: मेरठ न्यूज: थाना देहलीगेट पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या

जनवाद टाइम्स 25 June 2026
IMG-20260625-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में मां पर तीन बच्चों की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News: चकसिकंदर में छात्रों की गूंज अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.