Etawah News: 25000 रुपए के इनामियां एवं गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

IMG_20210317_013159
Share News

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 25000 रुपए के इनामी एवं गैंगस्टर एक्ट के वांछित व जनपद की टाॅप-10सूची मे नम्बर 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 16.03.2021 की रात्रि को थाना बकेवर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी है कि थाना बकेवर से मु0अ0स0 613/20 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट में वाछिंत तथा 25000 का इनामी टाॅप 10 अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में उजियानी ओवर ब्रिज के नीचे कहीं जाने की फिराक में खडा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुची तो पुलिस टीम को एक युवक खडा दिखाई दिया । जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
अमरेन्द्र उर्फ बबलू पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम फतेहपुरा थाना बकेवर, इटावा

You may have missed