Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्वास्थ कर्मी व मरीज कोविड मोक ड्रिल में बिना PPE किट के दिखे, अगली मॉक ड्रिल में कमियां होंगी खत्म: डीएम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 December 2022
Etawah News: Health workers and patients were seen without PPE kit in Kovid mock drill, deficiencies will be eliminated in next mock drill: DM

Etawah News: Health workers and patients were seen without PPE kit in Kovid mock drill, deficiencies will be eliminated in next mock drill: DM

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा : जिला अस्पताल में कोरोना वायरस बचाव को लेकर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी अवनीश राय मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने मॉक ड्रिल के समय स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा किस तरीके से कोविड-19 मरीजों अटेंड करना है और उनको कैसे इलाज मुहैया कराना है, इस चीज की सुविधाएं जांची और परखी।
जिसमें जिला अधिकारी को कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग की इस मॉक ड्रिल में कमी नजर आई। इस मामले पर जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि जो कमियां आज दिख रही हैं जल्द ही अगली मॉक ड्रिल की जाएगी और कोविड-19 निपटने की व्यवस्था की जाएगी।
बताते चलें कि देशभर में कोरोना वायरस की आहट फिर से सुनाई देने लगी है। जिसके चलते कई राज्य और जिलों में कोविड-19 मिल रहे हैं। उसको लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश भर में जिला अस्पतालों में कोविड-19 से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करवाकर स्वास्थ विभाग को आयोजन करने के निर्देश दिए थे। जिस पर आज मंगलवार को जिला अस्पताल के कोविड-19 हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। लेकिन वही आज मॉक ड्रिल के आयोजन के समय जिस तरीके से स्वास्थ्य कर्मी बिना पीपीई किट के मरीज को अटेंड करते नजर आए और किस तरीके से कोविड-19 मरीजों को वहां पर इलाज देना है और उनके जो अटेंडर हैं उनको किस तरीके से एग्जिट और इन करना है इन सभी बिंदुओं को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं और जो छोटी-छोटी कमियां दिखाई दे रही है उनको भी जल्द सुधार किया जाएगा और अगली मॉक ड्रिल में इन सभी कमियों को दूर किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: लायन सफारी में नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की आमद बढ़ी
Next: Bihar News विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी : प्रभारी जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.