Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ई-संजीवनी एप से यूपीयूएमएस चिकित्सकों से घर बैठे लें परामर्श

जनवाद टाइम्स 20 May 2021
PicsArt_05-20-04.44.10
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा/सैफई : उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों के इलाज को और सुगम बनाने के लिए ई-संजीवनी एप के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श लेकर आया है। विश्वविद्याल द्वारा हर सप्ताह सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ई-संजीवनी ओपीडी का संचालन किया जायेगा। इस ओपीडी सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज को मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर से ई-संजीवनी ओपीडी एप डाउनलोड करना होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक टेलीमेडिसिन ओपीडी में मरीजों को सम्बन्धित फोन नम्बरों पर महज बात करने की सुविधा दी जा रही थी। अब मरीज वीडियो काॅल के माध्यम से ज्यादा प्रभावी तरीके से अपनी समस्या बता पायेंगे और चिकित्सक बेहतर परामर्श दे सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की वजह से मरीज अस्पताल नहीं आ रहे हैं। ऐसे में यह एप बेहद मददगार साबित हो रहा है।

इस सम्बन्ध में ई-संजीवनी प्रभारी डा0 अमित कान्त सिंह ने बताया कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से चिकित्सकों से सम्पर्क करने के लिए मरीज या तीमारदार को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ई-संजीवनी ओपीडी एप को एंड्राइड फोन में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद लाॅगिंग करना होगा। इसके बाद मरीज को पूरे प्रदेश के परामर्श हेतु उपलब्ध चिकित्सकों की सूची दिखेगी तथा उसी समय मरीज को परामर्श लेने हेतु आनलाइन टोकन नम्बर जनरेट होगा। वही आनलाइन टोकन नम्बर परामर्श हेतु उपलब्ध चिकित्सक के पास भी जायेगा। इसके पश्चात् रोगी सम्बन्घित चिकित्सक से परामर्श ले सकेगा। उन्होंने बताया कि मरीज एप पर जाकर अपनी जाॅच रिपोर्ट भी अपलोड कर सकेंगे। इसे देखकर चिकित्सक और भी बेहतर परामर्श दें सकेंगे। यही नहीं चिकित्सक से परामर्श के बाद मरीज डाॅक्टर का पर्चा भी डाउनलोड कर सकेंगे।

 

Post navigation

Previous: Agra News: मूसलाधार बारिश से कोतवाली हुई जलमग्न
Next: Etawah News: कृषि व प्रभारी मंत्री ने कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.