Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News  भाजपा द्वारा बनाये गये नये किसान बिल के जरिये किसानों को लूटा जाएगा – गोपाल यादव

जनवाद टाइम्स 4 January 2021
Etawah News: Farmers will be looted through the new Farmers Bill prepared by BJP - Gopal Yadav
Share News
       
संवाददाता गुलशन कुमार
इटावा: सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव का किसानों से गांव-गांव संवाद जारी इसी कड़ी में भरथना क्षेत्र के ग्राम बैशोली घाट में किसान चौपाल लगाकर किसानों को कृषि बिल के बारे में जागरूक किया उन्होंने कहा लगभग 1 महीने से किसान धरने पर हैं और कल इतनी भारी बारिश में तीन किसानो ने अपनी जान गवां दी सरकार अभी भी किसानों की बात सुनने को तैयार नही है । इस देश मे लोकतंत्र खत्म कर दिया सरकार ने सरकार के लोग किसानों को गुमराह करने में लगे हैं कि इस विल से किसान फायदे में रहेगा ।
Etawah News: Farmers will be looted through the new Farmers Bill prepared by BJP - Gopal Yadav
इस बिल के माध्यम से अंबानी और अडानी जैसे लोगों की प्राइवेट मंडियां बन जाएंगी और सरकारी मंडियां और आढ़तिया खत्म हो जाएंगे।जिससे बाजार पर गिने चुने 2-3 लोगों का एकाधिकार हो जायेगा,जिससे वो लोग किसान की फसल अपनी मर्जी की कीमत पर खरीदेंगे और बेचेगे भी अपनी मुहमांगी कीमत पर और कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये किसानों को लूटा जाएगा किसानों से कंपनियों का लिखित सहमती होगी कंपनी किसान की फसल का रेट तय करेगी ।जब फसल तैयार होकर बेचने की बारी आएगी तब कम्पनी उसमे कमी निकालेगी ये पतला हैं काला ,गीला हैं अब आपकी फसल के रेट दूसरे लगाए जायेगे । जब किसान कहेगा कि तय तो कुछ और किया गया था अब कम क्यो किसान तीसरे को भी नही बेच सकता और इस विल में न्यायालय जाने का कोई प्रावधान नही हैं उपजिलाधिकारी ,या जिलाधिकारी से शिकायत कर सकते है सुनवाई की कोई गारंटी नही है क्यो की अडानी और अम्बानी के मैनेजरों की सुनवाई होगी वो अधिकारियों को मैनेज करेगे
इसमे बाद में किसान अपनी जमीन बेचने पर मजबूर होगा
फर्क इतना है छोटा किसान पहले बड़ा किसान एक दो साल बाद किसान अपनी ही जमीन में बंधुआ मजदूर बन जायेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य इस विल में देने की कोई गारंटी नही है इससे किसानों को नुकसान होना तय है यही किसानों की और समाजवादी पार्टी की मांग हैं कि किसानों की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दे सरकार फिर चाहे कंपनी खरीदे या सरकार MSP से कम में कोई व्यापारी फसल नही खरीदेगा इस पर एक कानून बनाया जाए । इस बात पर सरकार मानने पर तैयार नही है क्यो की इसमे किसानों का फायदा और अडानी अम्बानी को नुकसान होगा । आवश्यक वस्तओं पर भण्डारण की छूट दे दी है* इससे महगाई बढ़ेगी पहले आप खाद्य सामग्री का भंडारण नही कर सकते थे अगर कोई भी व्यापारी करता था उस पर काला बजारी की कार्यवाही की जाती थी इस विल में सरकार ने छूट दे दी अब व्यापारी भण्डारण कर सकता है
अडानी और अम्बानी की गोदाम पहले से ही बनी तैयार हैं ये फसलों का भण्डारण करके फिर अपने मन माने तरीके से रेट तय करेंगे इससे महगाई बढ़ना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा
ये किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आये थे महगाई दोगुनी कर दी जब किसानों की फसल बेचने का समय आ जाता है उसी समय फसलें सस्ती बिकने लगती हैं किसानों पर महंगाई इतनी सरकार ने डाल दी यूरिया खाद में 5 किलो कम कर दी उसके बाद दाम बढ़ा दिए ,कीटनाशक दबा, डीजल ,पेट्रोल,घरेलू गैस बिजली ,सभी दाम बढ़ा दिए । फिलहाल में घरेलू गैस के दाम सीधे 100 रुपये बढ़ा दिए जो भी सब्सिडी मिलती थी उसे भी खत्म कर दी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेताजी ने हमेसा से किसानों व्यापारियों ,नोजवानों की आवाज उठाते आये हैं । चौपाल में किसानों ने कहा कि इस सरकार की महगाई से परेशान हो चुके है किसानों ने संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का काम करेंगे।।

Post navigation

Previous: Etawah News: तहसील परिसर में स्थित आपूर्ति कार्यालय दलालों का अड्डा बना।
Next: Agra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत में पड़ा मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.