Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : होम क्वारंटीन किया गया दिल्ली से आया परिवार, 70 की हुई स्क्रीनिंग जांच को भेजे गए 39 सैम्पल

जनवाद टाइम्स 11 April 2020
IMG_20200411_221344
Share News
       

 

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया : शहर के मोहल्ला विशुनबाग में दिल्ली से आए कुछ लोग एक घर में रह रहे थे। मोहल्लेवासियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों की जांच पड़ताल कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसमें से किसी में भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया। जिसके बाद सुरक्षा के तौर पर सभी को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए और घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा किया गया।

IMG 20200411 WA0162

होम क्वारंटीन किया गया दिल्ली से आया परिवार

विशुन बाग के एक घर में 22 मार्च को दिल्ली के सराय कालेखां निजामुद्दीन एसओ साउथ में रहने वाला एक परिवार आया था। जो लॉकडाउन के बाद से यहीं पर रह रहा था। जिस घर में यह लोग रुके थे। यहां पर भी परिवार में चार लोग हैं। मोहल्ले के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई कि दिल्ली के निजामुद्दीन से आया हुआ एक परिवार यहां ठहरा हुआ है तो उन्होंने अस्तल चौकी प्रभारी मिलन सिरोही को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद डा.जितेन्द्र कुमार, फार्मासिस्ट संदीप बघेल व संजीव यादव व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच में किसी में भी जुखाम, बुखार या अन्य कोई लक्षण नहीं मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया और निर्देश दिए कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति न तो घर से बाहर जाएगा और न ही घर के अंदर कोई आएगा।

IMG 20200411 221344

70 की हुई स्क्रीनिंग, जांच को भेजे गए 39 सैम्पल

जिला अस्पताल में संचालित हो रही फ्लू ओपीडी में शनिवार को 70 लोग पहुंचे। इनमें से 39 लोगों के सैम्पल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। वहीं आईसोलेशन वार्ड में सिर्फ एक संदिग्ध भर्ती है। जिन लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई थी उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा गया है। इन लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। उनमें बाहरर से आए लोगों के अलावा जिले के कई क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
शासन के निर्देश हैं कि चाहे स्वास्थ्य कर्मचारी हो या फिर आम जनता अगर किसी में खांसी, जुकाम, बुखार या गले में दिक्कत के कोई भी लक्षण मिलते हैं तो उनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। कम से कम प्रतिदिन 25 सैम्पल भेजने के निर्देश डीएम जेबी सिंह ने दिए हैं। फ्लू ओपीडी में शनिवार को कुल 70 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें डा.दीपक गुप्ता ने 29 व डा.शांतनु निगम ने 34 मरीज देखे। दिल्ली, इंदौर, पुणे, महाराष्ट्र, राजस्थान से जो लोग आए थे। उनमें लगातार खांसी व बुखार की शिकायत थी। अन्य लोगों में भी इसी प्रकार की दिक्कतें पाई गई। कई मरीजों के सीबीसी, मलेरिया व टाइफाइट की जांचे कराई गयी। वहीं 39 लोगों के नाक व गले से सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
सैम्पल लेने से पूर्व सर्जन डा.पीयूष तिवारी ने प्रत्येक मरीज से उसकी हिस्ट्री जानी और इसके बाद लैब टैक्नीशियन संजीव प्रताप सिंह ने उनके सैम्पल लिए। डा.शांतनु निगम ने बताया कि फ्ले ओपीडी में सबसे ज्यादा लोग लगातार खांसी व बुखार से ग्रसित थे। इसी लिए इनके सैम्पल लिए गए हैं। शहर के मेवाती टोला, नौरंगाबाद, छिपैटी, शांतिकालोनी, अशोक नगर, बगिया अड्डा, कटरा साहब खां, धर्मनगर, खरदूली, ऊसराहार, बकेवर, चौबिया, जसवंतनगर, बिरारी व अन्य स्थानों से लोग फ्लू ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : योगी सरकार का बड़ा ऐलान : कोरोना से बचाव में लगे कर्मचारियों की COVID-19 से मौत पर आश्रितों को 50 लाख रुपये की मदद
Next: Etawah News : चौगुर्जी में सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.