Etawah News: कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये 31जनवरी से 2 मार्च के बीच में इटावा महोत्सव का आयोजन – श्रुति सिंह

FB_IMG_1610508255982
Share News

संवाददाता महेंद्र बाबू

इटावा। जनपद के ऐतिहासिक इटावा महोत्सव का आयोजन इस बार कोरोना संकट के कारण 31 जनवरी 2021 से 2 मार्च 2021 के बीच किया जाएगा।
इटावा महोत्सव में केंद्र व राज्य सरकार की कोरोना संबंधी गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग के साथ हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी।बाहर से आने वाले सभी दुकानदारों का आरटीपीसीआर कोविड-19 टेस्ट कराना होगा।निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही उन्हें दुकान लगाने की अनुमति होगी।फिलहाल संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्पोर्ट्स एक्टिविटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।सप्ताह में एक ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महोत्सव पंडाल में होगा।
आज प्रदर्शनी समिति की अध्यक्ष व जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में नुमाइश कार्य कारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

You may have missed