Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सम्पूर्ण तहसील दिवस आयोजित किया गया

जनवाद टाइम्स 2 February 2021
FB_IMG_1612284298971
Share News
       

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: काफी समय बाद यहां हुए सपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी तो बहुत आये मगर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के न आने से पीडित लोग मायूस रहे। इस दौरान सपूर्ण तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर की मौजूदगी मे कुल 83 शिकायतें आईं। जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान जिले के अधिकारीगण मौजूद रहे।

नगला इंछा के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री से पीड़ित होकर शिकायत की कि वह आए दिन चोरी व मेरे साथ मारपीट करती है पिता ने उसे चलअचल सम्पत्ति से बेदखल करने व जान माल के सुरक्षा की मांग की है। इसी प्रकार ग्राम सुगंधनगर की विधवा मिथलेश ने शिकायत की कि उसके पति स्व. रामस्वरूप को मरे लगभग 3 माह हो गए वह लगातार विकास खंड कार्यालय तथा ग्राम पंचायत सचिव के चक्कर लगा रही है मगर उन्हे मृत्यु प्रमाण पत्र नहींं मिला है उन्होंने निर्वतमान प्रधान पर भी आरोप लगाया है जिन्हें चुनाव मे बोट नही दिये थे इस कारण उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने दिया।

ग्राम महलई के अतर सिंह शाक्य ने शिकायत की कि उनका खेत नगला भगत में है चकरोड पर बने नाले का पानी उनके खेत मे आ रहा है जिससे उनकी फसलें तवाह हो रही हैंं। वे लगातार आठवीं शिकायत कर रहे हैं उनकी सुनबाई नही हो रही है। इस सम्बंध मे मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्राम शाहजहांपुर के विकास यादव ने आरोप लगाया कि जब सरकारी ट्यूबबेल खराब होने की शिकायत लेकर तहसील दिवस मे पहुॅचे तो बहां मौजूद नलकूप विभाग के अवर अभियंता सोमनाथ ने उनका प्रार्थना पत्र छीन लिया और अधिकारियों से नहीं मिलने दिया बाद मे जब मीडियाकर्मी पहुॅचे तब जाकर वह अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों तक पहुंचा। ग्राम फुलरई के कमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि राजस्व परिषद के आदेश के बाद भी 14 साल बाद भी उनका नाम खतौनी में दर्ज नही हुआ है। ग्राम बिजपुरी खेडा की मिथलेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनके प्लाट पर विपक्षीगण मिट्टी नहीं डालने दे रहे हैं तथा प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैंं। इस दौरान राजस्व तथा आपूर्ति विभाग की दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें आईं। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु, सीओ मस्सा सिंह, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के मालखाना मे लगी शार्ट सर्किट से आग,जलकर हूआ खाक।
Next: Etawah News: संस्था नेल्स फाउंडेशन ने किया 56 पर्यावरण सेवियों को ‘पर्यावरण प्रहरी सम्मान’ से सम्मानित एवं फाउंडेशन गीत की डिजिटल लॉन्चिंग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.