Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : जिले में आज 13 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर हुई 364 

जनवाद टाइम्स 9 July 2020
IMG-20200625-WA0031
Share News
       

 

जिले में आज 13 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर हुई 364

मनोज कुमार राजौरिया ।  इटावा में कोरोना का कहर आब तो थमने का नाम ही नही ले रहा है, दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है जिले में जनपद की आधी आवादी सील हो चुकी है, कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हो हैं वहीं आज शाम 4:30 बजे तक ताजा जानकारी आने तक कुल 13 नए मरीज मिलने से अभी तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 364हो चुकी है। अब तक जिले के कुल 184 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर जा चुके है।
मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार कोई नया पॉजिटिव न आने के कारण और पूर्व में पॉजिटिव आये व्यक्तियों के निगेटिव आने के कारण तहसील सदर के अंतर्गत निम्न हॉटस्पॉट की समाप्ति की गयी,
1) छिपैटी, थाना कोतवाली
2) मेवाती टोला, थाना कोतवाली
3) नखासा, थाना कोतवाली
4) धोकरन टोला,थाना कोतवाली

★ सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1/ पीजीआई सैंफई/ नरायन कॉलेज भिजवाया गया। परिवारीजनों और अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुये थे, सभी मरीजो की हिस्ट्री पता कि जा रही है। सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 250 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

कहा कहा मिले मरीज

इटावा मे आज 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज जिन स्थानों पर पाए गए वो ये है-

यशोदा नगर 3 मरीज
फ्रेंड्स कॉलोनी 2 मरीज
आनंद नगर 3 मरीज
फक्कड़ पूरा 1 मरीज
सैंफई 1 मरीज
प्रोफेसर कॉलोनी 1 मरीज
बैजल कॉलोनी 1 मरीज
सरसईनावर 1 मरीज

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना

मरीजों की कुल संख्या- 364
इलाज से ठीक हुए मरीज- 184
इलाज के दौरान मौत हुई- 17
एक्टिव कोरोना मरीज- 163

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : आगरा में प्रसपा ने चलाया घंटी बजाओ सरकार जगाओ पोस्टकार्ड अभियान
Next: Agra News : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने छत से लगाई छलांग इलाज के दौरान मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.