Agra News : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने छत से लगाई छलांग इलाज के दौरान मौत

IMG_20200709_204131
Share News

 

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने छत से लगाई छलांग इलाज के दौरान मौत

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद ।  आगरा जनपद के थाना कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नयापुरा चचिहा रोड स्थित एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी छत से छलांग लगा दी जिससे इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

Pinahat Agra News

जानकारी के अनुसार कस्बा पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा निवासी रमेश चंद्र पुत्र बाबूराम उम्र करीब 48 वर्ष ने रविवार की रात्रि में छत से छलांग लगा दी , चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्रित हो गए व्यक्ति को घायल अवस्था में परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक व्यक्ति रमेश भागवत कथा कीर्तन में ढोलक चिमटा बजा कर भरण-पोषण करते थे । लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी तंगी ही बनी हुई थी वही ग्रामीणों की माने तो अधेड़ ने शराब के नशे में छलांग लगा दी ,जिससे उसकी मौत हो गई परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है,

बाइट। नेमीचंद मृतक का भतीजा

Trending News