जनवाद संवाददाता
उत्तर प्रदेश में चार चरणों में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। कोरोना को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों और पोलिंग एजेंटों को कड़े निर्देश दिए हैं। मतगणना केंद्रों में उन्हें ही प्रवेश मिलेगा, जिनकी 48 घंटे पहले की कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव होगी। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने में लगभग दो दिन का समय लग सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सभी जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मेडिकल हेल्थ डेस्क खोले जाएं। इसी क्रम में ब्लाक बडपुरा से जिला पंचायत सदस्य हेतु परिणाम घोषित हुआ हे वो निम्न हैं :
बढ़पुरा प्रथम
जिला पंचायत सदस्य पद पर सपा समर्थित सचिन यादव को अभी तक कुल प्राप्त मत 2266, दूसरे स्थान पर नीलम यादव को 1219 मत मिले। सचिन अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम यादव से 1047 मतों से आगे
बढ़पुरा द्वितीय
जिला पंचायत सदस्य पद पर नारायणा देवी को अभी तक कुल प्राप्त मत 3436, दूसरे स्थान पर राखी को मिले 1291 मत। नारायणी देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राखी से 2145 मतों से आगे
बढ़पुरा तृतीय
जिला पंचायत सदस्य पद पर चित्रा देवी को अभी तक कुल प्राप्त मत 2007, दूसरे स्थान पर निर्मला देवी को 1861 मत मिले। चित्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी से 146 मतों से आगे