Etawah News : पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को बापस लेने के लिए कांग्रेसियों ने ब्लॉक बसरेहर के खण्ड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन

Congress commity Etawah news
Share News

 

रिषीपाल सिंह । उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार को डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर ब्लॉक स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने के लिए खंड विकास अधिकारी बसरेहर को ज्ञापन देते हुए मांग की गई कि सरकार बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस ले।

Etawah Congress committee news

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मलखान सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह यादव ने खंड विकास अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकार हर सप्ताह डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी पर महंगाई जबरन थोप रही है, एक तरफ कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन से आम जनता बेहद परेशान है, ऊपर से सरकार जनता पर महंगाई की मार जबरन थोप रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा की सरकार आम जनता की समस्याओं का तत्काल निदान करें अन्यथा कांग्रेसी जन चुपचाप नहीं बैठेंगे, हम जनता की लड़ाई कांग्रेस के बैनर तले लड़ते रहेंगे, जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा, हम कांग्रेसी जन चुपचाप नहीं बैठेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री रामकुमार सविता ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है, अपराधी सरकार पर हावी हैं। हमारे कानपुर में जो जवान शहीद हुए हैं यह जीता जागता उदाहरण है कि सरकार हर तरफ नाकामयाब है। देश के प्रधानमंत्री इसे छुपाने के लिए चीन बॉर्डर पर जाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं, मोदी मीडिया कानपुर की घटना को नजरअंदाज कर प्रधानमंत्री के चीन सीमा जाने की वाहवाही में लगी है। ब्लॉक अध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह यादव ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष के साथ खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।

Congress commity Etawah news

जिसमें प्रमुख रुप से सुरेश यादव, राजेश कुमार, बृजेश कुमार पाल, अजय पाल, पदम दुबे, सुरेश सिंह, सुशांत सनी यादव, अखिलेश यादव, गंगाराम, रूप सिंह आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।

Trending News