Etawah News: कस्बा बसरेहर में कांग्रेसियों ने चलाया सदस्यता अभियान

Etawah News: Membership campaign launched by Congressmen in Basrehar town

Etawah News: Membership campaign launched by Congressmen in Basrehar town

Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
स्थानीय कस्बा बसरेहर में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शिविर लगाकर चलाया गया जिसमें सैकड़ों साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली और कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मलखान सिंह यादव ने सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों को संबोधन भी किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव आलोक यादव संजय सिंह दोहरे आरबी सिंह पाल रामकुमार सविता उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी तथा मेहरबान सिंह यादव समीम मंसूरी सरवर अली ने भी अपना संबोधन किया उन्होंने कहा की आज कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले साथियों का मैं सम्मान करता हूं और उनके हर संभव सुख दुख में भागीदारी निभाऊंगा सभी साथियों के साथ शिविर लगाकर आज सदस्यता की शुरुआत की गई इसी प्रकार न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जो साथी कांग्रेस सदस्य बनना चाहे वह न्याय पंचायत स्तर पर सदस्य बन सकते हैं।

You may have missed