Etawah News : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री राम कुमार सविता ने स्वतंत्रता दिवस पर किया वृक्षारोपण

Etawah news
Share News

रिषीपाल सिंह इटावा। विकास खण्ड बसरेहर से सटे कई ग्रामो में 74वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामकुमार सविता ने आजादी बचाने, संविधान बचाने की मुहिम में श्रीमती प्रियंका गांधी जी के बढ़ते कदमों को यादगार बनाने हेतु व्यापक स्तर पर कदम के वृक्ष व अर्जुन के वृक्ष समेत कई अन्य प्रकार के वृक्ष लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया ।

Etawah news

जिसमें लगभग दर्जनों सविता जी के कांग्रेस साथियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रुप से श्री महावीर सिंह जी, रामचंद्र, चंदा, अंकित, आशीष पोरवाल, सामाजिक उत्थान सेवा समिति के प्रबंधक श्री विराट शर्मा, प्रमोद कुमार सविता, मनोज कुमार, अभिषेक शर्मा, सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने

Etawah News

वृक्षारोपण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामकुमार सविता ने 20 अगस्त को भी राजीव जी की याद में और क्षेत्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के याददाश्त में वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

Etawah News

सविता जी ने अपने कांग्रेस साथियों को लगाए गये पौधों का भविष्य में संरक्षण करने के निर्देश भी दिए है। साथ ही सभी कांग्रेस साथियो के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया।

Trending News