Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कोरोना टीकाकरण पंजीकरण में कॉमन सर्विस सेंटर की अहम भूमिका

जनवाद टाइम्स 16 May 2021
PicsArt_05-16-05.09.23
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: एक तरफ देश में कोरोना महामारी के चलते आम जनमानस की भारी क्षति हो रही है वहीं दूसरी तरफ कोरोना टीका करण का अभियान चलाकर लोगों को कोरोना मुक्त करने की मुहिम जारी है। कोरोना टीकाकरण हेतु पहले 45 वर्ष से अधिक वाले लोगों का पंजीकरण हो रहा था एवं 1 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का भी टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। कोरोना टीकाकरण कराने से पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता है जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा ग्रामीण जनमानस की सहायता के लिए ग्रामीण स्तर पर स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा ग्रामीण जनता का टीकाकरण हेतु पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया है जिसमें किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्रामीण जनता अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण हेतु पंजीकरण करा सकते हैं एवं टीकाकरण हेतु तिथि एवं स्थान निर्धारित करवा सकते हैं।

इसी क्रम में कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक आकाश सोनी ने बताया कि 15 मई दिन शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला इटावा में कुल 1194 कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा 5000 से अधिक जनमानस का टीकाकरण हेतु पंजीकरण किया गया तथा इस मुहिम को जारी रखते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का पंजीकरण कर उन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रबंधक आकाश सोनी ने सभी आम जनमानस से अनुरोध किया कि वह नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर उपस्थित हो टीकाकरण हेतु अपना पंजीकरण अवश्य कराएं एवं इस महामारी को को हराने की मुहिम में हमारा साथ दें।

Post navigation

Previous: Etawah News: कुत्तों के झपेटने से घायल एक मोर जान बचाने के लिए 40 फीट गहरे कुएं में गिरा, वन विभाग की टीम पहुँची
Next: Ambedkarnagar News:  ग्राम पंचायत कल्यानपुर मे सफाई कर्मियों के द्वारा गांव मे घर घर किया गया सैनिटाइजर।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.