Ambedkarnagar News:  ग्राम पंचायत कल्यानपुर मे सफाई कर्मियों के द्वारा गांव मे घर घर किया गया सैनिटाइजर।

IMG-20210516-WA0042
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट विकास खण्ड़ जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत कल्यानपुर मे कोरोनावायरस एक महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकथाम एवं बढ़ते संक्रमण के प्रभावी अंकुश के लिए प्रशासन द्वारा हर वह जरूरी इंतजाम किया जा रहा है ।जिससे आमजन को राहत मिल सके । तथा बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके । इसी के निमित्त सभी सफाई कर्मियों को सेनेटाइजर स्प्रे मशीन एवं दवा का वितरण किया जा चुका है । आपको बता दे कि ग्राम पंचायत कल्यानपुर मे गांव- गांव घर -घर सेनेटाईजेशन के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। अब उसकी देखरेख एवं और बेहतर तरीके से कार्य करने के उपाय बताए जा रहे हैं ।इस मौके पर सफाई कर्मी दिलीप कुमार कंजलता व बाबूलाल वारिष्ठ पत्रकार लालमणिगोड़ सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

Trending News