Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: 11मार्च को चंबल कबड्डी लीग का आयोजन, मैदान हुआ तैयार

जनवाद टाइम्स इटावा 4 March 2023
Etawah News: Chambal Kabaddi League organized on March 11, ground ready

Etawah News: Chambal Kabaddi League organized on March 11, ground ready

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: चंबल परिवार द्वारा आयोजित ‘चंबल कबड्डी लीग’ का ऐतिहासिक आयोजन आगामी 11-12 मार्च को लाल सेना स्मारक परिसर,लोहिया ग्राम में हो रहा है। दो दिवसीय ‘चंबल कबड्डी लीग’ आजादी योद्धा शहीद मारून सिंह लोधी की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इसमें चंबल अंचल के अलावा अन्य जनपदों-प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लाल सेना स्मारक परिसर में खेल मैदान को अंतिम रूप दे दिया गया है।स्थानीय खिलाड़ियों में इसे लेकर भारी उत्साह है। उनका सुबह-शाम अभ्यास भी जारी है।

Etawah News: 11मार्च को चंबल कबड्डी लीग का आयोजन, मैदान हुआ तैयार, कई जिलों की टीमों ने कराया रजिस्ट्रशन

चंबल कबड्डी लीग के संस्थापक डॉ.शाह आलम राना ने बताया कि चंबल कबड्डी लीग का विधिवत उद्घाटन समारोह 11 मार्च को प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। इसमें शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय, इटावा-औरैया के जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह,रेसलिंग के एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट कर्नल मलखान सिंह यादव,वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ.शलभ सिंह परिहार आदि अतिथिगण शामिल होंगे। दो दिवसीय चंबल कबड्डी लीग के टेक्निकल अधिकारी की जिम्मेदारी प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी और एनआईएस कोच भुवनेश्वर कुमार,प्रशिक्षक सतीश भारद्वाज,राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन शुक्ला और कबड्डी प्रशिक्षक नवीन यादव निभाएंगे।

चंबल परिवार प्रमुख डॉ.शाह आलम राना ने बताया कि समापन समारोह में अतिथि के तौर पर वरिष्ठ खेल विशेषज्ञ डॉ.सत्यदेव पचौरी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूबेदार चंद्रपाल सिंह यादव, शंकर देव तिवारी, कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया के पौत्र राहुल भदौरिया शामिल होंगे। विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के आने की भी संभावना है। डॉ.शाह आलम राना ने बताया कि चंबल अंचल के अलावा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गाजीपुर की टीमों ने आने का रजिस्ट्रेशन कर दिया है। चंबल कबड्डी लीग में टीम एंट्री फीस 500 रूपये है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 7 मार्च है। एक टीम में 12 खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर सहित 14 सदस्य होंगे। सभी खिलाड़ियों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो,आधार कार्ड और मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य है।

सभी खिलाड़ियों को सहभागिता मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरिज ट्राफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्राफी, शील्ड और 3100 रुपये नकद दिये जाएंगे। विजेता टीम को मेडल, सर्टिफिकेट, ट्राफी, शील्ड और 5100 रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News–आज दिनांक 4:03 2023 को महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन वैशाली द्वारा बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान, हाजीपुर, के सभागार में “महिला महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Next: Etawah News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वार्षिक समीक्षा बैठक संग होली मिलन समारोह का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.