Etawah News: व्यापार मंडल ने मांगा शिवपाल के लिए जनसमर्थन

Etawah News: Business Board seeks public support for Shivpal

Etawah News: Business Board seeks public support for Shivpal

Share News

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा/जसवन्तनगर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने आज प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के लिए वोट मांगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ नगर के अन्य प्रमुख व्यवसायियों ने भी श्री यादव को भारी मतों से विजय दिलाने की बात कही। व्यापारियों ने यह भी कहा श्री यादव सदैव नगर के व्यापारियों से विशेष स्नेह और प्रेम रखते हैं यही कारण है कि आज पूरे नगर के व्यवसाई उनके साथ हैं और नगर में घूम घूम कर घर घर जाकर उनके लिए जन समर्थन मांग रहे हैं।

व्यापारी नेता राजीव माथुर ने यह भी बताया की शिवपाल सिंह यादव ने हमेशा व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया है और जब भी कोई परेशानी व्यापारियों के सामने उत्पन्न हुई तो स्वयं श्री यादव साथ खड़े रहे हैं यही कारण है की सुख दुख में साथ देने वाले जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव को भारी मतों से एक ऐतिहासिक विजय दिलानी है। इस दौरान व्यापारियों ने बस स्टैंड, पालिका बाजार, सदर बाजार ,मंडी होम गंज, जैन बाजार, नदी का पुल ,सब्जी मंडी आदि प्रमुख बाजारों में दुकान दुकान जा कर संपर्क किया और श्री यादव को ऐतिहासिक एक लाख से अधिक वोटों से जिताने की अपील भी की।

इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता,सचिव अभिषेक पोरवाल,संजय जैन कोषाध्यक्ष, राजीव माथुर जिला उपाध्यक्ष/ कपड़ा कमेटी अध्यक्ष, शिवकान्त जैन, अजेंद्र सिंह गौर,विनय गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, अवधेश कुमार,नीरज यादव आदि लोगों ने नगर के मुख्य बाजार में व्यापारी बंधुओं से जनसंपर्क किया साथ ही सभी लोगों से हाथ जोड़कर शिवपाल सिंह यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Trending News