Bihar news जिलाधिकारी द्वारा टेक्सटाइल मेगा पार्क निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने की प्रगति की समीक्षा की गई

IMG-20220217-WA0057
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिले में एक हजार एकड़ क्षेत्र में टेक्सटाईल मेगा पार्क का निर्माण किया जाना है। टेक्सटाईल मेगा पार्क का निर्माण हो जाने के उपरांत रोजगार सृजन को बल मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही जिले की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। एक हजार एकड़ भूमि की तलाश बगहा-1, मधुबनी एवं भितहां अंचल में समेकित रूप से चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी द्वारा उपयुक्त भूमि की तलाश हेतु लगातार उक्त क्षेत्रों का भ्रमण किया गया तथा अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक भी की गई। इसी परिप्रेक्ष्य में आज पुनः जिलाधिकारी द्वारा बगहा-1 प्रखंड के रतवल स्थित विभिन्न स्पॉटों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि के साथ बैठक की गई। पिछले छः माह से युद्धस्तर पर चल रहा है भूमि का सीमांकन एवं अन्य कार्य।

IMG 20220217 WA0061

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि टेक्सटाईल मेगा पार्क का निर्माण अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। सरकार के स्तर से टेक्सटाइल पार्क का निर्माण 1000 एकड़ भूमि पर कराया जाना प्रस्तावित है, जिसको लेकर उपयुक्त जमीन की खोज की जा रही थी।

 

IMG 20220217 WA0056

मेगा इण्टीग्रेटेड टेक्टसाईल रिजन एण्ड एपरील पार्क स्कीम के तहत पुरे देश में 07 टेक्स्टाईल मेगा पार्क के निर्माण की कार्ययोजना है। वर्तमान बजट सत्र में इसके लिए कुल 4445 करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया गया है। इसके तहत लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीने अधिष्ठापित कराई जाएंगी। इसके क्रियान्वयन के लिए एस.पी.वी. (स्पेशल परपस वेहिकल) का गठन कराया जाएगा।

 

IMG 20220217 WA0058

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इसके लिए डेवलेपमेंट कैपिटल सपोर्ट भी पार्क के एसवीपी को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि त्वरित गति से क्रियान्वयन हो सके। डीसीएस का उपयोग आंतरिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, वाटर वेस्ट प्रबंधन, प्लग एण्ड प्ले मोड में आधारभूत संरचना, टेक्स्टाईल डिजाईन के लिए भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पार्क में इनक्यूबेशन सेन्टर भी बनाया जाएगा, ताकि नए उद्यमियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके। साथ ही अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

IMG 20220217 WA0060

जिलाधिकारी ने कहा कि टेक्स्टाईल मेगा पार्क के लिए पिछले छः माह से 1000 एकड़ भूमि की तलाश के लिए अनवरत प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए 07 अमीन, 03 अंचल अधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा एवं अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा प्रयास किया जा रहा था। सभी ने समन्वित प्रयास करते हुए बगहा-1, मधुबनी एवं भितहां अंचल में समेकित रूप से उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर लिया है। आगे इस भूमि का ले-आउट तैयार किया जाएगा एवं उसके उपरांत एक सुदृढ़ मास्टर प्लान भी तैयार कराया जाएगा।

 

 

IMG 20220217 WA0059

 

उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत ही महत्त्वाकांक्षी योजना है। जिले में स्टार्टअप जोन की सफलता के कारण पश्चिम चम्पारण जिले में टेक्स्टाईल एण्ड एपरील क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए पश्चिम चम्पारण जिले में टेक्स्टाईल मेगा पार्क के निर्माण हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले के सर्वांगीण विकास में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। आने वाले भविष्य में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे ब्रांड वेस्ट चम्पारण की ख्याति देश-विदेश में पहुंचेगी तथा जिले को प्रोडक्शन हब बनाने का सपना साकार हो सकेगा।

 

 

IMG 20220217 WA0061

जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित स्थल के निरीक्षण के उपरांत अपर समाहर्ता, पश्चिम चंपारण को निदेश दिया गया कि सभी स्तर के पदाधिकारी/कर्मी के साथ समीक्षा करते हुए अविलंब अभिलेख की कार्रवाई सुनिश्चित करा लें ताकि विभाग को शीघ्र प्रतिवेदन भेजा जा सके। जिलाधिकारी के द्वारा जमीन चिन्हित करने की दिशा में कई गयी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया गया कि अभिलेख इत्यादि तुरन्त तैयार कर लें। निरीक्षण के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा के द्वारा बताया गया कि चिन्हित भूमि का अग्र भाग 01 कि.मी. लम्बा है एवं यह 05 कि.मी. अंदर तक फैला हुआ है।

 

 

IMG 20220217 WA0063

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, नंदकिशोर साह, प्रबंधक, बेतिया राज, विनोद कुमार सिंह, एसडीएम, बगहा, दीपक कुमार मिश्रा, डीसीएलआर, बगहा, मो0 इमरान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News