Etawah News: Burning the effigy of GST traders expressed protest
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नें नगरपालिका चौराहा पर जीएसटी का पुतला फूंकते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने बाइक रैली निकालकर विरोध किया और जीएसटी विभाग में ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी बोले यूपी में उपचुनाव की हार से बौखलाहट में व्यापारी पर हो रही कार्रवाई।
गौरतलब है कि कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर में जीएसटी विभाग की ओर लगातार बड़ी पैमाने पर छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। देखने में यह भी मिला है कि खाने पीने के ठेले लगाने वालों के यहां भी विभाग ने मनमाने ढंग पूछताछ की है, जबकि जीएसटी का 40 लाख सलाना टर्नओवर और जीएसटी रजिस्टर्ड फर्मों के यहां ही पूछताछ छापेमारी कर सकता है। इसके बाद भी विभाग की कई टीमें मनमाने ढंग से व्यापारियों के यहां करवाई की थी, इस अभियान से व्यापारी वर्ग में काफी नाराजगी है जिसके चलते आज अलग अलग व्यापार मंडल ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नें शहर के नगरपालिका चौराहा पर जीएसटी विभाग ने का पुतला दहन करते हुए छापेमारी कार्यवाई रोकने और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की चेतावनी दी है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि सरकार वायपेरियो का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश में हुए उपचुनाव की हार के बाद सरकार बौखला गई है क्योंकि प्रदेश की जनता ने सरकार की विफलता के खिलाफ वोट किया है जिसके बाद व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्रवाई बंद नहीं की गई तो बाजार बंद करवाना पड़ा तो वह भी करेंगे।दूसरी ओर अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने बाइक रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जीएसटी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल कमिश्नर जीएसटी के समक्ष अपनी मांगे रखते हुए ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों के गलत ढंग से हो रही कार्यवाई का विरोध किया। एडिशन कमिश्नर जीएसटी कृष्ण कांत उपाध्याय ने बताया है कि हमने चिन्हित व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। सरकार के मंशा के अनुरूप यह विशेष अभियान चलाया गया है। इटावा जोन में करीब एक करोड़ की वसूली भी हुई है और यह अभियान आज से पूरी तरह बंद कर दिया गया है।