Etawah News: 27 nominations for DBA election on the first day
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इटावा की कार्यकारिणी के निर्वाचन में पहले दिन विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा कुल 27 नामानकंपत्र दाखिल किए गए है। मंगलवार को नामानकंपत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
एल्डर्स कमेटी” के प्रवक्ता मोहसिन अली एडवोकेट ने बताया कि नामानकंपत्र दाखिल किए जाने के पहले दिन महामंत्री पद पर राजीव कुमार त्रिपाठी, प्रशांत कुमार दुबे व प्रबल प्रताप ने पर्चा भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अय्यूब अंसारी, मध्यम उपाध्यक्ष पद के लिए सचिनदत्त तिवारी , संजीव कुमार सिंह, रीना यादव व विनय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भुवनेश कुमार यादव, संजय कुमार राजपूत ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश चतुर्वेदी व सत्येंद्र पाल सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर सुभाष चंद्र, मुकेश सिंह यादव, कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार, व सुशील बाबू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार वर्मा,मैराज अली खान, सुरेश चंद्र व कुंवर बहादुर सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार भदौरिया ,वीर प्रकाश सिंह, अभय प्रताप सिंह, योगेन्द्र सिंह गुप्ता,योगेश कुमार यादव व जीशान अहमद ने अपने अपने नामानकंपत्र दाखिल किए गए हैं।
एल्डर्स कमेटी चैयरमेन योगेन्द्र किशोर तिवारी व सदस्यगण शांतिस्वरूप पाठक, प्रेमशंकर शर्मा व रवींद्र सिंह दुबे ने बताया कि 13 दिसम्बर तक नामानकंपत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी निर्धारित समय तक अपने अपने नामानकंपत्र एल्डर्स कमेटी के समक्ष दाखिल कर दें। इस प्रक्रिया में हुतेश कुमार यादव, हरस्वरूप सक्सेना, मोहित भदौरिया व लिपिक तुलाराम राजपूत का सहयोग रहा।