Etawah News: बसेरहर थाना क्षेत्र के कला बंबा में मिला नवजात शिशु का शव

20210113_214358
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा-जिले में मानवता के साथ-साथ मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बम्बे में नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला है। नवजात के शव की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। बम्बे पर नवजात के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को बम्बे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र बसरेहर के अंतर्गत आज उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने बसरेहर कला बंबा में ग्राम शंकरपुर के पास नवजात शिशु का शव पानी में बहते हुए देखा इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल थाना बसरेहर को दी सूचना पाते ही एसएसआई जयप्रकाश यादव, कॉन्स्टेबल पंकज कुमार व प्रमोद यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तथा नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर शव विच्छेदन गृह इटावा भेज दिया।

You may have missed