Etawah News: महेवा और भरथना मंडल में निकली भाजपा की तिरंगा बाइक रैली

Etawah News: BJP takes out tricolor bike rally

Etawah News: BJP takes out tricolor bike rally

Share News

संवाददाता: दिलीप कुमार

इटावा: स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए भाजपा कार्यकताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। भरथना व महेवा में कार्यकर्ता बाइक से भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां से यात्रा में शामिल हुए। उत्साह से लबरेज तिरंगा लिए हुए कार्यकर्ता यातायात नियमों की धज्जियां भी उड़ाते दिखे। कार्यकर्ता बिना हेलमेट पहनकर यात्रा में शरीक हुए। इससे कई जगह जाम की समस्या से भी लोगों को परेशान होना पड़ा।

भरथना मंडल में निकाली तिरंगा यात्रा

Etawah News: BJP takes out tricolor bike rally

भरथना विधानसभा के अंतर्गत भरथना प्रथम मंडल व भरथना द्वितीय मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं सग पार्टी पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। भरथना में एस्सार पेट्रोल पंप से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक आयोजित इस तिरंगा यात्रा में समस्त जिला पदाधिकारी, भरथना प्रथम मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, भरथना द्वितीय मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, यात्रा के जिला संयोजक शिवाकांत चौधरी, सह संयोजक जितेंद्र गौड़, भरथना विधानसभा संयोजक दीपक नाथ चौधरी, सांसद प्रतिनिधि भगवान पोरवाल, समस्त मण्डल पदाधिकारी, एसडीएम भरथना, सी ओ भरथना, प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

महेवा मंडल में तिरंगा बाइक रैली निकली

Etawah News: BJP takes out tricolor bike rally

महेवा मंडल में भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली में कार्यकर्ताओ का जोश देखने को मिला जो की पुरे जूनून से लबरेज था तथा भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने तिरंगा बाइक रैली शुभारंभ से पूर्व ब्लॉक परिसर में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। तिरंगा बाइक रैली में निर्वतमान विधायक सावित्री कठेरिया एवम मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, रवींद्र दुबे एवं अन्य पदाधिकारी संग कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

You may have missed