Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बाइक सवार की पिकअप से कुचलकर मौत 

जनवाद टाइम्स इटावा 26 February 2022
Etawah News: Bike rider crushed to death by pickup

Etawah News: Bike rider crushed to death by pickup

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: थाना क्षेत्र के भरथना-ऊसराहार रोड पर बहादुरपुर पचार में शुक्रवार रात कांवरियों को लेकर जा रही पिकअप एक बाइक सवार को टक्कर मारते पेड़ से जा टकराई। पिकअप की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि गंभीर रुप से घायल हुए बाइक सवार की सैफई में इलाज दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप ड्राइवर समेत सभी कावरियां मौके से भाग गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।

ऊसराहार थाना क्षेत्र के बम्हनीपुर के रहने वाले जयवीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह बाथम (22) हलवाई का काम करता था। शुक्रवार रात वह एक कार्यक्रम से मिठाई बनाकर मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान भरथना-ऊसराहार मार्ग पर बहादुरपुर पचार के पास कांवरियों को लेकर जा रही एक पिकअप ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर हुई कि बाइक के दो टुकड़े हो गये और वह दूर जा गिरा। वहीं संतुलन बिगड़ने से पिकअप पेड़ में जा टकराई।

हादसे के बाद पिकअप में सवार कांवरिये और ड्राइवर मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ऊसराहार थाना पुलिस ने घायल हलवाई को इलाज के लिए सीएचसी सरसई नावर भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Post navigation

Previous: Etawah News: जसवंतनगर के 3 छात्र यूक्रेन में फंसे, भारत सरकार से मदद की गुहार
Next: Etawah News: सड़के बेहाल, ग्रामीण परेशान, प्रशासन बेसुध

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.