Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: जसवंतनगर के 3 छात्र यूक्रेन में फंसे, भारत सरकार से मदद की गुहार

जनवाद टाइम्स इटावा 26 February 2022
Etawah News: 3 students of Jaswantnagar stranded in Ukraine, pleading for help from Indian government

Etawah News: 3 students of Jaswantnagar stranded in Ukraine, pleading for help from Indian government

Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में नगर के 3 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं उनके परिजनों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। नगर के यादव नगर मोहल्ले में रहने वाले शिक्षक अमरपाल सिंह यादव के दो जुड़वां बेटे अमित व सुमित यूक्रेन की विनीट्सिया यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं जिनका तीसरा वर्ष है उनके परिजनों ने उन्हें पिछली बार करीब 5 माह पहले दिल्ली से फ्लाइट के जरिए विदा किया था। अक्सर फोन पर बातचीत होती रहती थी लेकिन 20 तारीख को अचानक जब भयभीत अवस्था में बेटों ने कॉल कर अपने पिता को बताया कि उनकी टिकट करा दो रूस कभी भी यहां हमला कर सकता है तो परिजनों ने 27 फरवरी की टिकट भी करा दी लेकिन 2 दिन में जब उनकी यूनिवर्सिटी से 20- 25 किलोमीटर की दूरी पर दो हमले हुए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें नजदीक में बने बंकरों सुरक्षित कर दिया। इधर परिजन परेशान हैं कि कब उनके बेटों की घर वापसी हो। छात्र अमित व सुमित की मां गीता देवी ने बताया कि उनके घर में 2 दिन से तो खाना भी नहीं बना है बेटों से मिलने के लिए व्याकुल हैं।

इसी तरह इसी मोहल्ले के योगेश यादव की एमबीबीएस की चौथी साल हैं जो यूक्रेन की राजधानी कीव में अध्ययनरत है। उसके पिता चरन सिंह यादव ने बताया कि करीब 10 माह पहले गया बेटा अभी 22 फरबरी को दहशत में था। उसने काल कर बोला कि मुझे वापस बुला लो तो 26 फरबरी के लिए फ्लाइट बुक कर दी थी लेकिन अब युद्ध के बाद तो सारी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। योगेश के बड़े भाई लोकेंद्र ने बताया कि वह भाई से लगातार संपर्क बनाए हुए है। ऑडियो वीडियो कॉल करके हालचाल ले रहे हैं। फिलहाल योगेश को अन्य सहपाठियों के साथ बंकर में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने भी भारत सरकार से अपेक्षा की है कि योगेश को किसी तरह वापस लाया जाए।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज :  विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता निकाली रैली किया लोगों को जागरूक
Next: Etawah News: बाइक सवार की पिकअप से कुचलकर मौत 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.