Etawah News: सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी में आक्सीजन उत्पादन प्लांट सही करने के लिए पहुँची सेना की टीम

FB_IMG_1619951196229
Share News

जनवाद संवाददाता
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय का ऑक्सीजन प्लांट ठीक करने के लिए शनिवार शाम को आगरा से सेना की तकनीकी टीम पहुंच गई। टीम ने पहुंचते ही काम शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय का ऑक्सीजल प्लांट करीब दो वर्ष से बंद पड़ा है। कोरोना महामारी की दूसरे लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन ने किल्लत हो गई है। फिलहाल गाजियाबाद से ऑक्सीजन मंगाई जा रही है। प्रसपा के राष्ट्रीय शिवपाल सिंह यादव ने प्लांट ठीक कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। दो दिन पहले डीएम श्रुति सिंह ने लखनऊ से आई टेक्नीकल टीम के साथ प्लांट का निरीक्षण किया था।

शासन की पहल पर शनिवार शाम को 509 आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा की तकनीकी टीम पहुंच गई। टीम में एक ऑफिसर, एक जेसीओ और आठ टेक्नीशियन शामिल हैं। टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से प्लांट ठीक करने के लिए बुलाया गया है। उम्मीद जताई कि रविवार तक ऑक्सीजन प्लांट ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गैस प्लांट में कंप्रेशर प्रेशर नहीं बना रहा है, जिसको देखा जा रहा है। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रतिदिन सात से 10 हजार लीटर की ऑक्सीजन की खपत हो रही है।

You may have missed