Breaking Newsइटावाउतरप्रदेश

Etawah News: राज्यसभा चुनाव में अखिलेश के कहने पर देंगे सपा का साथ: शिवपाल

संवाददाता दिलीप कुमार

जसवंतनगर/इटावा। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के दिल में आज भी भतीजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति प्यार और दुलार है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव कहेंगे तो वे स्वयं और उनके समर्थक विधायक सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। प्रदेश में हो रहे विधान सभा उपचुनाव में भी वे कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रहे हैं। ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ सके।

Etawah News: Akhilesh will support SP in Rajya Sabha elections: Shivpal

शिवपाल ने कहा कि वे सेक्यूलर दलों को एकजुट देखना चाहते हैं, ताकि भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज को समाप्त किया जा सके। बताया कि पिछले राज्यसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी को वोट दिया था। अब पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए अखिलेश बात करेंगे तभी हम कुछ निर्णय लेंगे। कहा कि हम संघर्ष से नहीं घबराते। नौजवानों, किसानों की बदहाल स्थित के लिए हम कोई भी संघर्ष और कुर्बानी के लिए तैयार हैं। अब हमारा एक मात्र लक्ष्य 2022 के चुनाव है। सत्ता पलटे बगैर इस प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर नहीं लौटाया जा सकता।

प्रसपा अध्यक्ष ने  सुबह यहां खटखटा बाबा की कुटिया पर गणेश युवा शोभायात्रा समिति की भगवान गणेश शोभायात्रा रद्द हो जाने के कारण आयोजित एक दिवसीय विशेष गणेश स्थापना एवं हवन पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करने आए थे।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स