Etawah News: सीडीओ के खिलाफ ग्राम विकास अधिकारियों के धरने को मिल रहा ग्राम प्रधानो का साथ

Etawah News: Angry Village Development and Gram Panchayat officials submitted memorandum to City Magistrate
Share News

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: सीडीओ की कार्यशैली से आक्रोशित होकर आंदोलन कर रहे ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्राम प्रधानो का समर्थन मिल गया है। इससे इनका हौंसला बढ़ गया है। गुरुवार को ग्राम प्रधानों ने विकासभवन में धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया और कहा कि ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है उन्हे बेवजह परेशान किया गया जा रहा है। सभी प्रधान इनके साथ हैं।

Etawah News: Angry Village Development and Gram Panchayat officials submitted memorandum to City Magistrate

इससे पूर्व गुरुवार की सुबह से ही ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने अपना धरना विकास भवन में शुरु कर दिया। यहां अपनी मांगों को लेकर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने नारेबाजी भी की और सीडीओ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सीडीओ लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे सीडीओ के साथ काम करने को तैयार नहीं हैं। उन्होने यह भी कहा कि जब तक निलम्बन व वेतन रोकने की कार्रवाई वापस नहीं ली जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी नेता दिलीप मिश्रा, प्रशान्त पोरवाल,पूरन सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Trending News