Etawah News: जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया

FB_IMG_1612532781599
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया
इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा द्वारा थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस दौरान थाना कोतवाली के सीसीटीएनएस कक्ष,शस्त्रागार हवालात,भोजनालय एवं आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया गया एवं कार्यालय में रखें महत्वपूर्ण अभिलेखों के साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दस्तावेजों की जांच के बाद मालखाना, हवालात तथा थाने में खड़े वाहनों की पड़ताल की। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह उनका रूटीन और औचक निरीक्षण था। इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाली खामियों का समाधान है। उन्होंने बताया कि कुछ कमियां मिली भी हैं। इनके लिए संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई है।

Trending News