Etawah News: महिला को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने एवं 02 लाख रूपये की मांग करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

FB_IMG_1612350867150
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिला को उसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर ब्लैकमेल करने एवं 02 लाख रूपये की मांग करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कल दिनांक 02.02.2021 को वादिनी/पीडिता द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दी गयी कि कुछ समय पूर्व वह ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलती थी इसी दौरान गेम के माध्यम से शिवम कन्नौजिया उर्फ शिवम कुमार से सम्र्पक हुआ तथा उसके बाद फोन द्वारा बात होने लगी तथा कुछ समय बाद उसके प्रभाव में आकर वीडियो काॅल आदि के माध्यम से बात होने लगी तथा शिवम के पास वादिनी की पर्सनल फोटो पहुंच गयी थी।

जिसके बाद से ही शिवम कन्नौजिया लगातार वादिनी व उसके पति को फोन करके धमकी देने लगा तथा कहने लगा की तुम और तुम्हारा पति मुझे 02 लाख रूपये दो, नहीं तो वह सारे फोटो वादिनी के परिचित लोगों को भेज देगा जिससे वह सभी जगह बदनाम हो जाएगी। शिवम कन्नौजिया द्वारा वादिनी की सहेली व उसके परिचित लोगों को फोटोज भेज दिये गये है। जिस कारण वादिनी काफी परेशान है। उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर वादिनी से तहरीर प्राप्त कर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 46/21 धारा 384 भादवि व 66ई, 67ए आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने व घटना के अनावरण हेतु थाना कोतवाली से टीम गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा उक्त के सम्बन्ध में सभी इलैक्ट्राॅनिक व मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। जिनके आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आज दिनांक 03.02.2021 को बद्वेश्वर आदर्श बिहार थाना थाल कटोरा राजाजी पुरम जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से उस मोबाइल फोन व सिम को भी बरामद कर लिया गया है जिससे अभियुक्त द्वारा वादिनी को ब्लैकमेल किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.शिवम कन्नौजिया उर्फ शिवम कुमार पुत्र स्व0 ग्राम जखैला थाना असेवन जनपद उन्नाव हाल पता द्वेश्वर आदर्श बिहार थाना थाल कटोरा राजाजी पुरम जनपद लखनऊ

You may have missed