Etawah News: आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुरू किया जनसंपर्क

IMG-20210323-WA0039
Share News

संवाददाता महेश कुमार

इटावा। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है व्यापक रूप से जनसंपर्क अभियान में जुटी आम आदमी पार्टी की पैनी नजर हर एक ग्राम सभा व वार्ड स्तर पर है पूरी पार्टी तैयारी के साथ प्रत्याशियों के चयन में जुट गई है यह बात आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने पार्टी कार्यालय पर कही। राधा कृष्ण राजपूत को इटावा विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, एजाज अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया और मोहम्मद नफीस को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Etawah News: Aam Aadmi Party starts public relations for upcoming Panchayat elections
पार्टी के जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने इन सभी नए पदाधिकारियों को पार्टी की टोपी पहना कर सदस्यता दिलाई और अन्य साथियों को भी सदस्यता ग्रहण कराई। जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया की आम आदमी पार्टी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी पार्टी में दिन प्रतिदिन नए-नए लोगों के आने से मजबूती प्रदान हुई है सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत है, अच्छे लोगों का पार्टी स्वागत करती है। हम अपनी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने को संकल्पित हैं, आम आदमी पार्टी का सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है बड़ी तादाद में लोग पार्टी में आस्था व्यक्त कर रहे हैं, जनता दिल्ली मॉडल यूपी में भी देखना चाहती है।

Etawah News: Aam Aadmi Party starts public relations for upcoming Panchayat elections

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद जिला सचिव ऋचा कुशवाह, महिला अध्यक्ष हेमलता, भरथना विधानसभा अध्यक्ष भीम सिंह यादव, दीपक राज, बृजेंद्र शाक्य, नगर अध्यक्ष अजब सिंह यादव, यूथ विंग अध्यक्ष मुनेश कुमार, राम सिंह यादव, राम सिंह कठेरिया, महिला अध्यक्ष हेमलता, महिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, प्रवेश कुमार चंद्र प्रकाश, राजकुमार,सतीश यादव, राजेश मिश्रा, एस सी एस टी अध्यक्ष विनोद कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुशवाह, बंदना मिश्रा अजय गुप्ता दीपक राज संजीव शर्मा बंटी पार मोहम्मद नफीस इबादत अली विकास कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

You may have missed