Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी इटावा ने दिया ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 28 November 2020
IMG-20201128-WA0018
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

आज दिनांक 28 नवंबर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के पक्ष में कचहरी पर दीपक राज के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ एसडीएम सदर सिद्धार्थ जी को सौंपा, केंद्र की मोदी सरकार सितंबर 2020 में 3 नए कृषि विधेयक लाई थी प्रथम किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक दूसरा किसान मूल आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक तीसरा आवश्यक वस्तु विधेयक इन को लेकर किसान इस बात से आश्वस्त नहीं है कि यह कानून किसान कल्याण के लिए हैं इसी बात को लेकर लगभग 2 माह से किसान निम्न मांगों को लेकर आंदोलित हैं

किसानों का कहना है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि यह कानून किसानों के हित में नहीं है यह मात्र कारपोरेट घरानों के हित को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

खेती का अवशेष जलाने पर किसानों को 5 साल की जेल व नकद राशि जुर्माना खत्म किया जाए।

पराली जलाने पर गिरफ्तार किसानों को छोड़ा जाए।

सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने की गारंटी दी जाए।क्रय केंद्र पर अनाज न खरीदने पर केंद्र प्रभारी को 5 वर्ष का कारावास दिया जाए।

एक विधेयक के जरिए किसानों को लिखित में आश्वासन दिया जाए की न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कन्वेंशनल फूड ग्रेन फरीद सिस्टम खत्म नहीं होगा।

किसानों का आरोप है कि बिजली संशोधन बिल 2020 से बिजली वितरण प्रणाली का निजीकरण किया जा रहा है इस बिल से सब्सिडी या फ्री बिजली की सुविधा खत्म हो जाएगी।

Etawah News: Aam Aadmi Party gives a memorandum to the farmers movement in Delhi
महोदय इन मांगों को लेकर किसानों द्वारा आंदोलन चल रहा है केंद्रीय भाजपा सरकार किसानों की जायज मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कभी वाटर कैनन तथा कभी आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को प्रताड़ित कर रही है उनके आंदोलन को कुचलने का पूरा पूरा कुचक्र चला रही है।किसान मौसमों की क्रूरता को खेलता हुआ फसल तैयार करता है और जब वह मंडी में जाता है तो मंडी के कर्मचारियों व्यापारियों एवं बिचौलियों की तिगड़ी का शिकार होता है उसे उसकी फसल की जायज कीमत नहीं मिलती है सरकारी क्रय केंद्रों से अनाज में बहुत सारी कमियां निकाल कर खरीदने से मना कर दिया जाता है वह अपनी फसल आढ़तिया को ओने पौने में बेचने को मजबूर हो जाता है। फिर यही बिकी हुई फसल बिचौलियों के माध्यम से क्रय केंद्रों पर पहुंच जाती है जो कि केंद्रों के लक्ष्य की पूर्ति करते हुए इस तिगड़ी को लाभांश देती रहती है और किसान लुटता रहता है।
वर्तमान मोदी सरकार का दौर देश के अन्नदाता के लिए विकट दारू मदरसा उत्पन्न कर रहा है क्योंकि उसकी मेहनत का पूर्ण प्रतिफल नहीं मिल पा रहा है वर्तमान मोदी सरकार बार-बार किसानों की आय दोगुना करने का फरमान जारी करके किसानों के साथ दोहरा चरित्र अपना रही है। आम आदमी पार्टी शुरू से ही इन काले कानूनों का विरोध करती रही है सदन में कानून पारित होने के दौरान ही राज्यसभा सदस्य माननीय संजय सिंह जी ने इसका पुरजोर विरोध किया था जिससे उनको सदन से निष्कासित कर दिया गया था अब भी आम आदमी पार्टी आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करती है और महामहिम राष्ट्रपति से उम्मीद करती है कि किसान कल्याण को तरजीह देते हुए आंदोलित किसानों की जायज मांगों का निस्तारण शीघ्र कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें जिस से आंदोलित किसान राहत महसूस कर सकें। ज्ञापन के दौरान मोहन सिंह विपिन अंबेडकर शशी बिंद इकरार अहमद, विनोद एवं अन्य साथी मौजूद रहे

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2020 के चुनाव के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश यादव के पक्ष में वोट मांगने की अपील की
Next: Ambedkernager News: संविधान दिवस और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में आयोजित गोष्ठी और बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.