Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: संविधान दिवस और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में आयोजित गोष्ठी और बैठक

जनवाद टाइम्स 28 November 2020
IMG-20201128-WA0039
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले मे भारत लोक तंत्र का मजबूत स्तम्भ है। भारतीय लोकतन्त्र प्रक्रिया की सराहना सम्पूर्ण विश्व करता है। भारत वासी हर तरह के निर्वाचन को पर्व की तरह मनाने का कार्य करता है। उसी का परिणाम है कि हमारे निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतंत्र की सराहना करते हुए भारतीय संविधान और उसके संवैधानिक व्यवस्था को विदेश की धरती पर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।भारतीय संविधान की रचना में विशेष भूमिका का निर्वहन करने वाले डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी का हर भारत वासी ऋणी है। भाजपा कार्यकर्ता के मान और सम्मान के लिए संगठन सदैव तत्पर है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न सहन नहीं किया जायेगा।
उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित संविधान दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित गोष्ठी और मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सम्पन्न हुई बैठक में व्यक्त किया।
भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने संविधान दिवस सप्ताह के अवसर पर गोष्ठी में अपना विचार रखते हुए कहा कि दलित समाज सहित सभी भारत वासी के लिए गर्व की बात है। देश के प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का दलित समाज बहुत आभार व्यक्त करता है।भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान दिवस मनाया जाना सराहनीय कदम है।
गोष्ठी और बैठक को प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह “मिंटू”, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,दशरथ यादव,रमेश चन्द्र गुप्त,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विधान सभा संयोजक भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,जिला मंत्री विकास तिवारी,मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला सह संयोजक कमलेश मौर्य ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा और संचालन जिला महामंत्री अमरेन्द्र कांत सिंह ने किया। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा कार्य कर्ताओं की सहभागिता और नए मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करवाने में सहयोग का आवाहन किया। बैठक के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के कुशलता पूर्वक एक वर्ष पूर्ण करने पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत और अभिनन्दन करते हुए अच्छे भविष्य की कामना किया।
संविधान दिवस और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में आयोजित गोष्ठी और बैठ में प्रमुख रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल, जिला मंत्री दिलीप पटेल ‘ देव ‘ इंद्रेश निषाद,राम बहाल वर्मा, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,संदीप श्रीवास्तव,डाक्टर आनंद बहल,व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप गुप्त,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम शीला यादव, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मीसम रजा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल,डाक्टर पूनम राय, अम्बिका जायसवाल,शत्रुघन सोनी, मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र,भगवान पाण्डेय,रणंजय सिंह, सुनील गुप्त,अभिषेक निषाद,कुलदीप सिंह,राजेंद्र निषाद, दिनेश चौधरी,सुभाष वर्मा, सदा राम वर्मा, मनोज मौर्य,रवि सिंह चौहान,हरिदर्शन राजभर,महामंत्री भूपेश तिवारी,हरिओम पांडेय, राजा राम मौर्य,भाजपा नेता राम दरश उपाध्याय,अमित पाण्डेय,राजेश सिंह बब्लू,,पूर्व मण्डल अध्यक्ष आकाश वर्मा,सभासद अतुल वर्मा,राजेश्वर कुमार,गौतम उपाध्याय,विनय पांडेय एडवोकेट,अभिषेक सिंह यादव, सुमन गुप्ता ,अनीता विश्वकर्मा, आलोक सिंह,गौरव उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी इटावा ने दिया ज्ञापन
Next: Ambedkernager News: भगवान का जन्म साधुओं की सुरक्षा के लिए हुआ- शशि शेखर महाराज।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.