Etawah News: अनुशासनहीनता पर आम आदमी पार्टी इटावा के 6 कार्यकर्ता हुए निष्कासित

IMG-20211010-WA0049
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: आम आदमी पार्टी प्रदेश नेतृत्व व प्रदेश अनुशासनसमिति ने इटावा में पिछले दिनों असंवैधानिक प्रकार से नई जिला कमेटी गठित व नये जिला अध्यक्ष की घोषणा को संज्ञान में लेकर 6 लोगों पर पार्टी अनुशासनहीनता के कारण 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

जैसा कि आपको पहले भी जानकारी दी जा चुकी है इस सन्दर्भ में इटावा में कुछ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर असंवैधानिक तरीके से स्व घोषित जिलाध्यक्ष बना लिए गये थे जिसको प्रदेश नेतृत्व ने संज्ञान में लेते हुये अनुशासन हीनता के तहत इन लोगों को पार्टी से 06 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है।

निष्काषित लोगों की सूची:-
1- अजय कुमार गुप्ता
2-मोहनीश यादव
3-शशिबिन्द यादव
4-मोहन सिंह यादव
5-राजू यादव
6-रोहित कुशवाहा

Trending News