Etawah News: ऑक्सिजन और वेंटिलेटर ऑपरेटर की कमी के चलते 5 मरीजों की मौत

images (1)
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: जिला अस्पताल में वेंटिलेटर तो हैं,लेकिन उन्हें मरीजों को नहीं दिया जा रहा है जिससे कल से लेकर अब तक 5 मरीज मौत के गाल में समा चुके हैं।ये अत्यंत शर्मनाक है, आखिर क्या ब्यवस्था है, किसी की जान से खेलने का अधिकार किसी को नहीं है।जिलाधकारी व सीएमओ ने भी चुप्पी साध रखी है, पता तो सिर्फ इतना चला है कि जिला अस्पताल में कुल वेंटिलेटर तो 12 मौजूद है परंतु उसको ऑपरेट करने वाले ही अभी तक नियुक्त नही है, इसके दूसरी ओर जिला अस्पताल में ऑक्सिजन की किल्लत भी बढ़ती ही जा रही है जिसके चलते कल से आज तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोविड अस्पताल में स्टाफ की कमी 100 बैड वाले तीन मंजिला कोविड अस्पताल में स्टाफ की कमी है। यहां पर एक डॉक्टर के सहारे पूरी व्यवस्था चलाई जा रही है। दिन में एक स्टाफ नर्स व एक स्वीपर की ड्यूटी है। रात्रि में भी ऐसी व्यवस्था रहती है। लगभग 45 मरीज हो चुके हैं लेकिन स्टाफ नहीं बढ़ाया गया। अस्पताल में कम से कम दो डॉक्टर, चार नर्स व तीन वार्ड बॉय होने चाहिए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कहने को तो कोविड अस्पताल है लेकिन यहां पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों पर पीपीई किट नहीं है। जो एंबुलेंस स्टाफ आ रहा है उनके पास भी मास्क व अन्य उपकरण नहीं है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। जिन मरीज की मृत्यु हो जाती है उनके परिजन एंबुलेंस में बैठकर कोविड संक्रमित मरीज के साथ ही बैठकर चले जाते हैं।

वेंटीलेटर ऑपरेटर के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। एक से दो दिन में ही ऑपरेटर की व्यवस्था हो जाएगी। उसके बाद वेंटीलेटर काम करने लगेंगे – सिद्धार्थ, एसडीएम सदर।

You may have missed