Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सवारियों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 07 सदस्य गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 19 May 2021
20210519_214353
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना बकेवर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में सवारियों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 07 सदस्यों को घटना में प्रयुक्त 01 मारुती ओमनी वैन,01 मोटरसाइकिल, 01 बिस्किट का टुकडा ( पीली धातु) व 52280 रुपए नगद ( कुल अनुमाति कीमत 09 लाख ) व 07 अवैध असलहा, 07 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनाकं 18/19.05.2021 की रात्रि को जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने -अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति /वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में एसओजी टीम द्वारा थाना इकदिल क्षेत्र अंतर्गत चैकिंग की जा रही थी तभी एसओजी टीम को एक मोटरसाइकिल व ओमनी कार आती हुयी दिखायी जिन्हे टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल व ओमनी कार चालक तेज रफ्तार से गाडियों को भगाते हुए थाना बकेवर की तरफ चले गये । एसओजी प्रभारी द्वारा थाना प्रभारी बकेवर को दूरभाष के जरिये घटना के संबंध में अवगत कराया गया जिस पर तत्काल थाना प्रभारी बकेवर जो कि थाना बकेवर क्षेत्रन्तर्गत वरुणा ढाबा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग कर रहे थे, पुलिस टीम के साथ भरथना ओवर ब्रिज पर जाकर सघनता से चैकिंग करने लगे तभी कुछ समय बाद एसओजी टीम द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार एक मोटरसाइकिल व ओमनी कार आती हुयी दिखाई दी गयी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार युवकों तथा ओमनी कार सवार व्यक्तियों द्वारा अपने आप को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचा से फायर कर गाडियों को सर्विस रोड पर भगाने का प्रयास किया गया । जिन्हे उनके पीछे से आ रही एसओजी टीम एवं थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्यवाही करते हुए घेरकर 07 अभियुक्तों को पकड लिया गया । पकड़े गए व्यक्तियों का नाम पता पूछकर उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 07 तमंचा 315 बोर व 07 जिन्दा कारतूस एवं 07 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गये। पुलिस टीम द्वारा गाडी की तलाशी ली गयी उसमें से 07 मोबाइल, 01 बिस्किट पीली धातु, 02 बजन तोलने की पॉकेट इलैक्ट्रोनिक मशीन बरामद की गयी।

अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने के संबंध में बताया कि हम लोग टप्पेबाजी कर लोगो के साथ ठगी करते है जो लोग टप्पेबाजी के जाल में नही फंसते है उनको असलाह के बल पर लूट लेते है । हम सभी लोग गाडियों एवं मोटरसाइकिलों से विभिन्न जनपदों में रैकी कर ऐसे व्यक्तियों की तलाश करते है जो कि हमारे झांसे में आसानी से आ जाते है तथा फिर हम उनको सस्ते दामों में नकली सोने के बिस्किट देने का झांसा देकर उनसे पैसे लेकर फरार हो जाते । आज हम लोगो से जो पैसों की बरामदगी हुयी है वह भी हमने एक व्यक्ति को नकली सोने का बिस्किट देकर ठगे है । हम लोगों से जो तमंचे व कारतूस बरामद हुये है उनका प्रयोग हमारे द्वारा लोगों को लूटने व अपनी सुरक्षा के लिए करते है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.कैलास पुत्र राम भरोसे ग्राम निधौली जनपद एटा
2.मुकेश पुत्र महावीर राठौर ग्राम मन्डी गेट के सामने थाना सिटी कोतवाली जनपद एटा
3.हरेन्द्र पुत्र कैलाश चंद्र नि0 ग्राम लोडईया थाना अलीगंज जनपद एटा
4. सर्वेश पुत्र लालमन तेली नि0 शिवमपुरा थाना सिटी कोतवाली एटा
5. जितेंद्र शाक्य पुत्र कैलाश चंद्र नि0 लोडइया मझोला थाना अलीगंज एटा
6. अनिल गुप्ता पुत्र गणेश चंद्र नि0 निधौली कला जनपद एटा
7. दीपक उर्फ बाबू पुत्र स्व0 पवन गुप्ता नि0 कछियाना थाना निधौली कला जनपद एटा

बरामदगी का विवरण
1.07 अदद तमंचा 315 बोर
2. 07 जिंदा कारतूस
3. 07 खोखा कारतूस
4. 01 अदद मारुति van (UP80EP8220)
5. 01 अदद मो0सा0 Passion pro
6. 08 अदद मो0फोन
7. 02 अदद बजन करने वाली मशीन
8. 01 अदद बिस्कुट पीली धातु
9. रु0 52280 नगद

 

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: मेरठ पुलिस ने गरीबों असहायों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की
Next: Etawah News: उत्तर प्रदेश में तूफान ताउते के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 26 June 2026
IMG-20260625-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 25 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च
  • Bihar News: शिकारपुर में किशोरी हत्याकांड का खुलासा, राज खुलने के डर से की गई हत्या
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.