Etawah News: अन्तरजनपदीय लूट/ चोरी गिरोह के 05 सदस्यों को लूट के माल, नशीला पाउडर, अवैध असलहा एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो व कार सहित किया गया गिरफ्तार
संवाददाता दिलीप कुमार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी एवं थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ऑटो में बैठाकर सवारियों से लूटपाट करने वाले अन्तरजनपदीय लूट गिरोह के 05 सदस्यों को लूट के माल, नशीला पाउडर, अवैध असलहा एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो व कार सहित किया गया गिरफ्तार ।
दिनांक 23.02.2021 को थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा एक महिला को ऑटो में बैठाकर उसकी चैन लूट लेने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना के आधार पर तत्काल थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मु0अ0सं0 71/21 धारा 392 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त लूट की घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी कर घटना के अनावरण हेतु प्रभारी एसओजी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंड्स कालोनी को टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके संबंध में गठित टीमों द्वारा प्रकरण के अनावरण हेतु इलैक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलित कर निरंतर कार्यवाही की जा रही थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना के आधार पर उक्त लूट की घटना से संबंधित 05 अभियुक्तों को थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्रान्तर्गत आईटीआई चौराहे से ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 नत्थीलाल शर्मा निवासी पाठक वाली गली चन्द्रवार गेट रामनगर थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद
2. सचिन वर्मा पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ब्लाक5 काशीराम कालोनी थाना जसवंतनगर इटावा
3. खुशीराम पुत्र बालकिशन निवासी जहानपुर थाना फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा
4. बृजकिशोर पुत्र बालकिशन निवासी जहानपुर थाना फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा
5. राजा गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र आनंद कुमार निवासी श्यामनगर चन्द्रवार गेट थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद
बरामदगी-
1. 19750 रू0 नगद ( महिला की चैन की बिक्री के रूपये)
2. 240 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम
3. 02 अवैध चाकू
4. 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस
5. 01 ऑटो नम्बर यूपी 83 एटी 2338
6. 01 ऑटो बिना नम्बर
7. 01 मारूति इको कार नंबर यूपी 80 सीए 4540
8. ₹5000 नगद (थाना बकेवर मुकदमा अपराध संख्या 53/21 से संबंधित)