Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अपमिश्रित अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

जनवाद टाइम्स 21 February 2021
Etawah News: 03 accused arrested for exposing adulterated illegal liquor gang
Share News
       
संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा: जनपद में अवैध शराब तस्करी/निर्माण की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी भरथना महोदय के नेतृत्व मे थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा अपमिश्रित अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 22 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब,1229 क्वार्टर अवैध देशी शराब व अवैध शराब बनाने की सामग्री सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
Etawah News: 03 accused arrested for exposing adulterated illegal liquor gang
दिनाकं 21.02.2021 को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम इन्द्रौशी में कमलेश दोहरे पुत्र तुलाराम दोहरे के मकान में करीब 3-4 लोग अवैध रुप से मिलावटी शराब बना कर क्वार्टरों में भर कर बिक्री करते है । मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर ग्राम इन्दौशी स्थित कमलेश के मकान पर दबिश दी गयी तो पुलिस टीम को मौके पर 04 व्यक्ति अवैध रुप से शराब का निर्माण करते हुए पाए गए जिनमें से एक व्यक्ति भागने में सफल रहा । पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया तथा मौके से 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी अवैध देशी शराब कुल 1229 क्वार्टर अवैध शराब व 22 लीटर अपमिश्रित शराब, 21.50 किग्रा यूरिया व अन्य अबैध शराब बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की गयी । जिसकी कुल अनुमानित कीमत 250000 रुपए है ।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध रुप से शराब बनाने का काम करते जिसे अलग-अलग देशी व अंग्रेजी ब्रांडों की पैकिग करके जनपद में विभिन्न स्थानो पर बिक्री हेतु सप्लाई करते है । गिरफ्तार अभियुक्तों पर पूर्व में भी जनपद के विभिन्न थानों पर कई अभियोग पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

01.साजन उर्फ सोहित वर्मा पुत्र नरेन्द्र सिंह दोहरे निवासी ग्राम कोठी शेरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा ।
02- सलमान अली उर्फ मन्नु पुत्र अजीज अली निवासी ग्राम कोठी शेरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा ।
03- कमलेश दोहरे पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम इन्द्रौसी थाना बकेवर जनपद इटावा ।

बरामदगी –

1- 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी अवैध देशी शराब (कुल बरामदगी 1229 अदद क्वार्टर अवैध शराब ) ।
2- 22 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब (कैन मे)
3- 7400 अदद प्लास्टिक के शराब के खाली क्वार्टर
4- 09 अदद खाली कैन प्लास्टिक
5- 01 अदद ड्रम बडा प्लास्टिक
6- 01 अदद ड्रम छोटा जिसमे अपमिश्रित शराब से भरा हुआ।
7- 01 अदद प्लास्टिक की बोरी मे 2150 अदद ढक्कन व 1550 अदद ढक्कन की सील
8- 01 अदद प्लास्टिक की बोरी मे 21 किलो 500 ग्राम यूरिया
9- 02 अदद टेप के बन्डल (पैकिंग करने हेतू)
10- 01 अदद प्लास्टिक की कट्टी मे केमिकल
11- 01 अदद पेटी मे शराब के खाली 48 अदद टेट्रा पैक पाउच

Post navigation

Previous: Etawah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा जनता के लिए आयोजित हुआ “न्याय दिवस”
Next: Bihar News: जमीनी विवाद मे दो पक्षो के बीच हूई मारपीट मे सात लोग घायल।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.