संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा रविवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। पार्टी द्वारा नामित प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अमर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

चुनाव के उपरांत बेरई पंचायत से उदय प्रताप सिंह, नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत से प्रेम कुमार सिंह, राजापाकर उत्तरी पंचायत से अनीश कुमार, भलुई पंचायत से मोहम्मद अहसान, बैकुंठपुर पंचायत से राजदेव सिंह, बखरी बराई पंचायत से राजीव रंजन, बरियारपुर पंचायत से सनोज पासवान, बाकरपुर पंचायत से वशिष्ठ नारायण सिंह, जाफरपट्टी पंचायत से रवि कुशवाहा तथा मीरपुर पताढ़ पंचायत से जामुन सिंह को पंचायत अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा, मंजय कुशवाहा, रामकुमार राय, रामप्रवेश पासवान, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, अरुण शर्मा, सुधीर कुमार, विमल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।